Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

सेल बीएसपी से डब्ल्यूएमडी, सेफ्टी और प्रोजेक्ट के अधिकारियों के नाम सीआर के लिए काफी चर्चा में थे। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल से बड़ी खबर है। अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement-CR) की लिस्ट फाइनल कर दी गई है। सेल भिलाई, राउरकेला, बोकारो, खदान आदि के जीएम स्तर के अ

  • सेल बीएसपी से डब्ल्यूएमडी, सेफ्टी और प्रोजेक्ट के अधिकारियों के नाम सीआर के लिए काफी चर्चा में थे।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल से बड़ी खबर है। अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement-CR) की लिस्ट फाइनल कर दी गई है। सेल भिलाई, राउरकेला, बोकारो, खदान आदि के जीएम स्तर के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सेल में 12 अधिकारियों के नाम सीआर लिस्ट में है। प्रबंधन की ओर से एक-एक अधिकारियों को लेटर दिया जा रहा है। खदान से शुरुआत भी कर दी गई है। प्लांट स्तर पर अधिकारियों के नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। इसको लेकर हड़कंप मचा हुआ है। ल भिलाई स्टील प्लांट से करीब 3 अधिकारियों के नाम सीआर लिस्ट में शामिल किए गए थे। डब्ल्यूएमडी, सेफ्टी और प्रोजेक्ट के अधिकारियों के नाम थे। लेकिन, उच्च प्रबंधन ने कामकाज और मौजूदा परफॉर्मेंस को देखते हुए कुछ अधिकारियों को एक मौका दिया है। इनके परफॉर्मेंस पर सख्ती नज़र रखी जाएगी। अगर, सुधार नहीं हुआ तो आगे चपेट में आना तय है। ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन वहीं, भिलाई स्टील प्लांट के जीएम प्रोजेक्ट सुमन मित्रा पर संकट के बादल छा गए। सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक सुमन मित्रा को सीआर दिया जा रहा है। 7 बार बी-ग्रेड मिल चुका है। यही वजह है कि सुमन मित्रा के वीआर आवेदन को स्वीकार नहीं किया गया था। पहले से ही सीआर के लिए इनके नाम पर चर्चा थी। अब सीआर की फाइनल लिस्ट में नाम भी आ गया है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट के 25 जीएम बने HOD, BSOA अध्यक्ष एके सिंह, PRO मणिकांत धान का भी नाम इसी तरह राउरकेला स्टील प्लांट के 3 जीएम स्तर के अधिकारियों का नाम भी सीआर लिस्ट में शामिल था। आरएसपी से भी एक ही अधिकारी को सीआर दिया जा रहा है। बोकारो, आइएसपी और दुर्गापुर स्टील प्लांट से भी कुछ नाम सामने आ रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें:SAIL RSP: समय से पहले ड्यूटी छोड़कर कुछ कार्मिक जा रहे बाहर, प्रबंधन अब एक्शन में सेल प्रबंधन ने सबसे ज्यादा खदान से सीआर देने के लिए नाम तय कर दिए, जिस पर मुहर भी लगाई जा चुकी है। कुछ अधिकारियों को नौकरी से अलग होने का पत्र थमा दिया गया है। पत्र के साथ ही मकान छोड़ने का भी आदेश है। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस, छत्तीसगढ़ ग्रुप ऑफ माइंस, ओडिशा ग्रुप ऑफ माइंस से किन-किन अधिकारियों का नाम लिस्ट में शामिल है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ये खबर भी पढ़ें: Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार