Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026 1 minute read
Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited

SAIL में फिर आएगी वीआर योजना, अधिकारियों और कर्मचारियों को मिलेगा जल्द मौका। 20 मई को जारी योजना में 1000 का लक्ष्य भी अधूरा।

  • सीजीएम, जीएम समेत सभी ग्रेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआर ले चुके हैं।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) में एक बार फिर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (VRS) लाने की तैयारी है। कंपनी की ओर से पहले 20 मई से 20 जुलाई तक वीआर योजना लागू की गई थी। सीजीएम, जीएम समेत सभी ग्रेड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआर ले चुके हैं। शुरुआती दौर में तेजी से आवेदन किए जा रहे थे। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्मिकों ने वीआर आवेदन को वापस भी लिए थे। इसके कारण लक्ष्य में सेल पिछड़ गया। निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं होने के बाद अब एक बार फिर कर्मचारियों और अधिकारियों को वीआर का विकल्प देने की तैयारी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

इस बार भी सेल की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वीआर लेने का मौका मिल सकता है। इसमें भिलाई स्टील प्लांट, बोकारो स्टील प्लांट, राउरकेला स्टील प्लांट, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर, दुर्गापुर स्टील प्लांट, सेलम स्टील प्लांट, विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील प्लांट (VISL), सेल की खदानें, रांची यूनिट, सेंट्रल मार्केटिंग ऑर्गनाइजेशन (CMO) और सेल कॉरपोरेट ऑफिस शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: आ रहा बवाल का फेज़ 2, रिटेंशन, लाइसेंसधारी घेरेंगे बीएसपी के सभी गेट और DIC बंगला

लक्ष्य पूरा नहीं होने पर फिर वीआर का रास्ता

सेल में कर्मचारियों की संख्या को तर्कसंगत बनाने और मानव संसाधन लागत को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वीआर योजना पहले भी लागू की गई है। पिछली योजना में अपेक्षित संख्या में कर्मचारियों के वीआर लेने के बाद अब कंपनी की ओर से दोबारा यह विकल्प दिए जाने की तैयारी की जा रही है।

वीआर योजना को लेकर सेल के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में कर्मचारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वीआर की अंतिम शर्तें, पात्रता, लाभ और आवेदन की समयसीमा से संबंधित आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL CMD 10 हजार करोड़ के प्रॉफिट का दे गए लक्ष्य, BSP अधिकारी जुटे अभियान में, ताकि बेहतर हो वेज रिवीजन

इन कर्मचारियों को मिल सकता है मौका

प्रस्तावित योजना के तहत सेल की उत्पादन इकाइयों के अलावा खदानों, विपणन इकाइयों और कॉरपोरेट कार्यालय में कार्यरत पात्र अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का अवसर मिलेगा। वीआर को लेकर कर्मचारियों की नजर अब सेल प्रबंधन के आधिकारिक आदेश पर है। आदेश जारी होने के बाद यह स्पष्ट होगा कि कितने कर्मचारियों के लिए योजना लागू होगी, पात्रता क्या होगी और वीआर लेने वाले कर्मचारियों को कौन-कौन से वित्तीय एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: 1000 रुपए ईपीएस 95 पेंशन, जिंदगी गुजारना मुश्किल, रमन सिंह बोले-पीएम मोदी, वित्त-श्रम मंत्री से करूंगा बात

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार
Next: केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की टीम आ रही Bhilai Steel Plant, श्रमिकों से 21 को आमना-सामना

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.