Big Breaking News: कोक ओवन की पहले गैलरी गिरी, अब कन्वेयर बेल्ट में भीषण आग से बड़ी तबाही
प्रबंधन बोला-दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। इस गैलरी के गिर जाने से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए अन्य व्यवस्था की गई है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। सुबह पंप हाउस में हादसा हुआ। दोपहर को कोक ओवन बैटरी नंबर 5-6 की गैलरी गिर गई। गैलरी गिरने की वजह से ऊपरी हिस्से पर मामूली रूप से आग लगी, जो भयानक रूप अब ले चुकी है। ये खबर भ
- प्रबंधन बोला-दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।
- इस गैलरी के गिर जाने से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए अन्य व्यवस्था की गई है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। सुबह पंप हाउस में हादसा हुआ। दोपहर को कोक ओवन बैटरी नंबर 5-6 की गैलरी गिर गई। गैलरी गिरने की वजह से ऊपरी हिस्से पर मामूली रूप से आग लगी, जो भयानक रूप अब ले चुकी है।
ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित
गैलरी नंबर 5-6 गिरने के बाद उसमें आग लगी थी। इसे बुझा लिया गया था। इसके बगल से एक पाइपलाइन को आग ने चपेट में ले लिया। देखते ही देखते यह आग ऊपर से गुजर रही दूसरी कन्वेयर गैलरी को चपेट में ले लिया है। इस वक्त भीषण आग लगी हुई है।
ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन
बता दे कि हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने इसे शाम 4 बजे तक बुझा लिया था। लेकिन, अंदर ही अंदर चिंगारी उठती रही और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया है। कन्वेयर गैलरी को चपेट में ले लिया है। भीषण आग बड़ी तबाही का संकेत दे रही है। फिलहाल, उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया है। दोपहर 1.35 बजे गैलरी गिरी थी। इसके चलते गैलरी के टॉप पर आग लगी थी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल
दूसरी ओर बीएसपी जनसंपर्क विभाग की ओर से बयान आया है। प्रबंधन का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के कोक ओवन बैटरी नं. 5 और 6 के बीच स्थित गैलरी 7 जुलाई 2025 को एक हादसे में गिर गई।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़
इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। इस गैलरी के गिर जाने से उत्पन्न हुई स्थिति से निपटने के लिए अन्य व्यवस्था की गई है, ताकि उत्पादन किसी भी तरह से प्रभावित न हो। क्षतिग्रस्त गैलरी को शीघ्र दुरूस्त करने के प्रयास भी प्रारंभ किये जा चुके है। इससे उत्पादन प्रभावित नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के वार्ड खिलाड़ी खुशाल पटेल बने जूनियर राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियन