Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

Azmat ali 01/07/2025 1 minute read
Operation of two new CNC roll grinding machines started in BSL, production will increase

निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने विभाग की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और सतत सुधार के प्रयासों की सराहना की।

  • उत्पादित रोल की गुणवत्ता तथा परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। 1 जुलाई को बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel plant) के रोल ग्राइंडिंग एंड बेयरिंग शॉप के अंतर्गत सीआरएम I&II विभाग में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन के परिचालन का शुभारम्भ बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी की उपस्थिति में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: अलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के कर्मचारी भी उतरे सड़क पर, 9 जुलाई को होगी हड़ताल

इस मौके पर बीएसएल के अधिशासी निदेशक (संकार्य) चितरंजन महापात्रा, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (सामग्री प्रबंधन) चितरंजन मिश्रा, अधिशासी निदेशक (माइंस) विकास मनवटी  के अलावा अन्य विभागों के मुख्य महाप्रबंधक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

कार्यक्रम की शुरुआत में आरजीबीएस विभाग के मुख्य महाप्रबंधक केके पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए सीएनसी मशीन की स्थापना में समर्पित भाव से योगदान देने वाले विभाग के अधिकारी कर्मचारी तथा मेसर्स थर्मोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद, का आभार जताया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

उन्होंने बताया कि मेसर्स टेनोवा-पोमिनी कंपनी के सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन को  बीएसएल के परियोजना डिवीज़न द्वारा लगाया गया है तथा इसकी मदद से उत्पादित रोल की गुणवत्ता तथा परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा, जिसका कोल्ड रोलिंग मिल के उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

बीएसएल के निदेशक प्रभारी बीरेंद्र कुमार तिवारी ने अपने संबोधन में विभाग की प्रतिबद्धता, तकनीकी दक्षता और सतत सुधार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस कार्य को बीएसएल की उत्पादन क्षमता के साथ कंपनी को नई ऊंचाई तक ले जाने की दिशा में एक सार्थक पहल बताया, साथ ही आरजीबीएस विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी तथा ठेका श्रमिकों को इसी प्रकार समर्पण भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें: बैंक धोखाधड़ी करने वाले 2 प्रबंधकों संग 3 को 3 साल की सजा

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान
Next: सेल की AI&U प्रतियोगिता में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.