BIG NEWS: बीएसपी एससी-एसटी एसोसिएशन अध्यक्ष कोमल प्रसाद संग 8 कर्मचारियों के ट्रांसफर की तीसरी लिस्ट जारी
Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant प्रबंधन ने टाउनशिप के कर्मचारियों के तबादले किए हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के आदेश पर तेजी से अमल किया जा रहा है। टाउनशिप में लंबे समय से जमे कर्मचारियों के ट्रांसफर की लिस्ट एक के बाद एक जारी होती जा रही है। सोमचार को 27 कर्मचारियों की लिस्ट पहले जारी की गई। इसके कुछ समय के बाद ही 8 और कर्मचारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इसमें एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद व अघोषित रूप से ट्रेड यूनियन से जुड़े
- Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant प्रबंधन ने टाउनशिप के कर्मचारियों के तबादले किए हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक के आदेश पर तेजी से अमल किया जा रहा है। टाउनशिप में लंबे समय से जमे कर्मचारियों के ट्रांसफर की लिस्ट एक के बाद एक जारी होती जा रही है। सोमचार को 27 कर्मचारियों की लिस्ट पहले जारी की गई। इसके कुछ समय के बाद ही 8 और कर्मचारियों के तबादले की सूची जारी की गई है। इसमें एससी-एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद व अघोषित रूप से ट्रेड यूनियन से जुड़े कर्मचारियों का नाम शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL में आएगा भूचाल! 3 साल के हादसों और मौत की फाइलें फिर खुलेंगी, जिम्मेदार अफसरों पर गिरेगी गाज
Steel Authority of India Limited के Bhilai Steel Plant प्रबंधन ने टाउनशिप विभागों में कार्यरत कर्मचारियों के तबादले की तीसरी सूची भी जारी कर दी है। सोमवार को सार्वजनिक की गई इस सूची में 8 कर्मचारियों का विभिन्न विभागों में ट्रांसफर किया गया है। इससे पहले 27 और 10 कर्मचारियों की सूची जारी की जा चुकी है। लगातार जारी हो रही ट्रांसफर सूची को लेकर कर्मचारियों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: इस्पात सचिव का सख्त आदेश, प्लांट में मजदूर की मौत पर तुरंत लें एक्शन, 3 साल में हुई मौत और कार्रवाई की मांग ली रिपोर्ट
आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों की वरिष्ठता सुरक्षित रहेगी तथा नए विभाग में लागू इंसेंटिव का लाभ भी उन्हें मिलेगा। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित कर्मचारी वर्तमान विभाग से कार्यमुक्त होने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एचआर अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। लगातार तीसरी सूची जारी होने के बाद अब तक कुल 45 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया जा चुका है। पहले जारी दो सूचियों में 10 और 27 कर्मचारियों का तबादला किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: क्या 1000 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, पहले आएगा CR, फिर लागू होगा परमानेंट VRS…?
इन कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर
कर्मचारी का नाम: वर्तमान विभाग-स्थानांतरित विभाग
अरुण कुमार चौधरी: TSD से CED
दुर्गा सिंह सेंगर: TSD से CED
राकेश वर्मा: TSD से CED
विजय नारायण प्रसाद: TSD से OHP
वेंकटेश्वर: CED से TSD
कमल देव: CED से TSD
डी नारायण राव: CED से TSD
कोमल प्रसाद: OHP से TSD
ये खबर भी पढ़ें: SAIL पेंशन स्कीम, मेडिक्लेम, HRA, आयकर, पर्क्स, अस्पताल, JO प्रमोशन, इंक्रीमेंटल PRP पर SEFI की मैनेजमेंट से हुई बात