तनिष्क शो रूम से 25 करोड़ की लूट पर बड़ा अपडेट, फायरिंग में 2 बदमाश घायल, सोने से भरा मिला बैग

बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने बल के साथ बबुरा छोटी पुल पर चेकिंग कर रहे थे, तभी बदमाश दबोचे गए। सूचनाजी न्यूज, आरा। तनिष्क शो रूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 करोड़ के जेवरात की लूट मामले में बड़ा अपडेट आया है। भोजपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो बदमाशों को धर-दबोचा है। पुलिस फायरिंग में जख्मी दोनों बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शो रूम से लूटे गए सोने का 2 बैग बरामद किया है। ये खबर भी पढ़ें: तनिष्क शो रूम में पिस्टल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, 25 करोड़ के जेवरात ले गए बदमाश सो

  • बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने बल के साथ बबुरा छोटी पुल पर चेकिंग कर रहे थे, तभी बदमाश दबोचे गए।
सूचनाजी न्यूज, आरा। तनिष्क शो रूम के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 25 करोड़ के जेवरात की लूट मामले में बड़ा अपडेट आया है। भोजपुर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो बदमाशों को धर-दबोचा है। पुलिस फायरिंग में जख्मी दोनों बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने शो रूम से लूटे गए सोने का 2 बैग बरामद किया है। ये खबर भी पढ़ें: तनिष्क शो रूम में पिस्टल की नोक पर कर्मियों को बंधक बनाकर लूट, 25 करोड़ के जेवरात ले गए बदमाश सोमवार सुबह लगभग 10:30 से 11:00 बजे के बीच आरा शहर में स्थित तनिष्क शोरूम में लूट की घटना घटित हुई। घटना के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक भोजपुर के निर्देश पर सभी थाना अध्यक्षों द्वारा सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। अपराधियों की पहचान हेतु जिले के व्हाट्सएप ग्रुप पर सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटोग्राफ्स भी डाले गए। ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की डाक्टर ने डिप्रेशन में की आत्महत्या, Gynecology Department में नहीं लग रहा था मन, सुसाइड नोट में ये लिखा सूचना के आलोक में बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने बल के साथ बबुरा छोटी पुल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच, तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह संदिग्ध व्यक्ति तेज गति से आरा-बबूरा से डोरीगंज की ओर जाते हुए दिखाई दिए। ये खबर भी पढ़ें: SAIL BGH डाक्टर आर्या झा के सुसाइड से आप क्या सीखे, पढ़ें RSP DIC, SEFI चेयरमैन, BSL OA अध्यक्ष की अपील उन्हें रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वे और तेजी से डोरीगंज की तरफ भागने लगे। बड़हरा थाना की गश्ती गाड़ी द्वारा उन्हें घेरकर रोकने का प्रयास किया गया, तो एक बाइक गश्ती गाड़ी से टकराते हुए भागने का प्रयास करने लगी। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद अपराधी बाइक छोड़कर बबुरा बिंदगामा बधार की ओर भागे और पुलिस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। ये खबर भी पढ़ें: क्या है भूपेश बघेल के घर ED के छापे का सियासी मायने, कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा, पढ़ें किसने-क्या कहा पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें भाग रहे दो अपराधियों के पैरों के आसपास गोली लगी। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है। इस घटना में दो अभियुक्तों के साथ दो पिस्टल, 10 कारतूस, तनिष्क शोरूम से लूटे गए जेवरात (जो दो बड़े झोलों में रखे गए थे) एवं एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह, 5 IAS का ट्रांसफर, पढ़ें डिटेल

घायल अपराधकर्मियों की ये शिनाख्त

विशाल गुप्ता, पिता भुवनेश्वर प्रसाद, पता-दिघवारा, सारण कुणाल कुमार, पिता-प्रदीप राय, पता-सेमरा, सोनपुर बरामदगी: आभूषणों से भरा दो झोला ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान