Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL, DSP, सेलम के तर्ज पर Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों को राष्ट्रीय छुट्टी में करें डबल वेज का भुगतान

05/03/2025 1 minute read
On the lines of SAIL BSL, DSP, Salem, Bhilai Steel Plant employees should be paid double wages on national holidays

15 अगस्त, 26 जनवरी, 2 अक्टुबर को ड्यूटी करने पर मात्र एक दिन का अतिरिक्त वेतन भुगतान किया जाता, सेल की दूसरी इकाइयों में ऐसा नहीं है।

  • कर्मचारियों के पदोन्नति, छूट्टी, राष्ट्रीय त्योहारों के दिन ड्युटी पर अतिरिक्त भुगतान, पदनाम आदि के लिए अलग-अलग नियम का आरोप।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल कर्मचारियों (SAIL Employees) के लिए बड़ी मांग की गई है। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) के कर्मचारियों को भी बोकारो, दुर्गापुर, सेलम स्टील प्लांट के तर्ज पर राष्ट्रीय छूट्टियों में डबल वेज का भुगतान करने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: NPS-UPS: एकीकृत पेंशन योजना और ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ईपीएफओ में बड़ी बैठक, ये फैसला

बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अधिशासी निदेशक मानव संसाधन विभाग को पत्र लिखकर राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन ड्यूटी करने पर डबल वेज के भुगतान का माँग किया है।

ये खबर भी पढ़ें: उच्च वेतन पर पेंशन: EPS 95 Higher Pension के 70% आवेदनों पर काम पूरा, PSU पर फोकस, 31 मार्च की डेडलाइन

यूनियन ने अपने पत्र में लिखा है कि यह अत्यंत दुर्भाग्य का विषय है कि सेल की ध्वजवाहक इकाई, भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों को राष्ट्रीय त्योहारों जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी तथा 2 अक्टुबर के दिन ड्युटी करने पर मात्र एक दिन का अतिरिक्त वेतन भुगतान किया जाता है, जबकि सेल की दूसरी इकाई, बोकारो इस्पात संयंत्र (BOkaro STeel Plant), दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (Durgapur Steel Plant) में उक्त राष्ट्रीय छुट्टियों के दिन कार्यरत रहने वाले कार्मिकों को दो दिन का अतिरिक्त वेतन का भुगतान किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Chhaava Movie: छत्तीसगढ़ में विक्की कौशल की फिल्म छावा टैक्स फ्री, सीएम विष्णु देव साय की घोषणा

एक ही संगठन के भीतर सिर्फ गैर कार्यपालक कर्मचारियों के साथ भेदभाव तथा दोहरे रवैये के कारण बीएसपी कर्मियों मेँ काफी आक्रोश है। सेल स्तर पर सभी अधिकारियों के लिए एक समान नियम बनाया गया है, जबकि कर्मचारियों के लिए मनमाने तरिके से अलग-अलग नियम बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: क्रूड स्टील प्रोडक्शन: चीन, जापान, कोरिया का प्रोडक्शन घटा, भारत का बढ़ा, पढ़िए World Steel रिपोर्ट

यूनियन का कहना है कि देश के लिए राष्ट्रीय छूट्टियों का मतलब एक होता है। परंतु बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) के लिए अलग अलग होता है। बोकारो, दुर्गापुर, सेलम इस्पात संयंत्रो में कार्य करने वाले सभी कार्मिकों को एक दिन के डीए, बेसिक का दोगुना भुगतान किया जाता है, जबकि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में कार्यरत गैर कार्यपालक कर्मचारियों को केवल एक दिन का अतिरिक्त वेतन का भुगतान होता है। यूनियन ने अपने पत्र में इस भेदभाव को बंद कर डबल वेज भुगतान का माँग किया है।

ये खबर भी पढ़ें: अवकाश नकदीकरण पर SAIL कर्मचारियों को 20 हजार तक नुकसान, CITU ने BSP प्रबंधन को सौंपा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला       

बीएकेएस भिलाई के कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा ने कहा-सेल स्तर पर सभी अधिकारी वर्ग के लिए एक समान नियम बनाया गया है, जबकि कर्मचारियों के पदोन्नति, छूट्टी, राष्ट्रीय त्योहारों के दिन ड्युटी पर अतिरिक्त भुगतान, पदनाम आदि के लिए अलग-अलग नियम बनाया गया है। संघ इन सभी को मैनेजमेंट के समक्ष लगातार उठा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन, एरियर, ग्रेच्युटी और टाउनशिप के मुद्दे पर बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: ईएल इंकैशमेंट बंद नहीं, चालू है, अफवाह से बचें
Next: महिला श्रम शक्ति और नौकरी पर भारत सरकार का बड़ा दावा, 2047 की ये प्लानिंग

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.