Bokaro Steel Plant Accident: एसडीओ चास, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, बीएसएल प्रबंधन देगी जांच रिपोर्ट, झुलसे 3 कर्मचारियों से मिले डीसी
हॉट मेटल की चपेट में आने से 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मजदूर ब्रजेश 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 हादसे पर जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। देर रात @BokaroDc घायलों से मुलाकात करने बोकारो जनरल अस्पताल (#BGH) पहुंचे। बीएसएल प्लांट में झुलसे मजदूरों से मिले। चिकित्सकों की टीम से उपचार की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में कोई कोताही नहीं हो। घायल मरीजों को सर्वोत्तम सुविधा मिले। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के
- हॉट मेटल की चपेट में आने से 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मजदूर ब्रजेश 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 हादसे पर जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। देर रात @BokaroDc घायलों से मुलाकात करने बोकारो जनरल अस्पताल (#BGH) पहुंचे।
बीएसएल प्लांट में झुलसे मजदूरों से मिले। चिकित्सकों की टीम से उपचार की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश दिए कि इलाज में कोई कोताही नहीं हो। घायल मरीजों को सर्वोत्तम सुविधा मिले।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video
उन्होंने कहा कि हादसे की जांच के लिए एसडीओ चास को 12 घंटे में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। साथ ही, फैक्ट्री इंस्पेक्टर व बीएसएल प्रबंधन से अलग-अलग रिपोर्ट मांगी गई है। जिस स्तर से भी लापरवाही पाई जाएगी, कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घायलों में ब्रजेश, प्रवीण और ओम प्रकाश का नाम है। बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में रविवार दिन में हादसा हुआ है। हॉट मेटल की चपेट में आने से 3 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मजदूर ब्रजेश 90 प्रतिशत तक झुलसे हैं, जबकि दो अन्य 60 प्रतिशत और 35 प्रतिशत तक झुलसे हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant हादसे पर बड़ा अपडेट: दो-4 अधिकारियों पर गाज गिरनी तय, 90% तक झुलसे हैं मजदूर, पहुंच रहे DIC आलोक वर्मा