Bokaro Steel Plant में 10 अक्टूबर की हड़ताल क्या गुल खिलाएगी, जोश तो हाई है…
बोकारो इस्पात संयंत्र में 10 अक्टूबर को हड़ताल की तैयारी जोरो पर। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल कर्मचारियों के आधे-अधूरे वेज रिवीजन, बोनस आदि 30 मुद्दे को लेकर 10 अक्टूबर को बोकारो में हड़ताल का आह्वान किया गया है।। बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की अपील पर सीटू ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। कर्मचारियों का जोश भी हाई है। अब देखना यह है कि हड़ताल क्या गुल खिलाएगी…। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि अवैध बोनस फॉर्मूले को जबरदस्ती लागू करने तथा लगातार तीसरे वर्ष कर्मियों के खाते मे जबरदस्ती बोन
- बोकारो इस्पात संयंत्र में 10 अक्टूबर को हड़ताल की तैयारी जोरो पर।
आप भी जानिए हड़ताल के मुद्दे
1. ASPLIS (बोनस) फॉर्मूला को सीधे प्रोडक्शन से जोड़ना, प्रोडक्शन-रिलेटेड पे लागू किया जाए। 2. नया ASPLIS या प्रोडक्शन-रिलेटेड पे फॉर्मूला शीघ्र लागू कर 2021 से लंबित एरियर का भुगतान। 3. फॉर्मूले को वित्त वर्ष 2024-25 से लागू करना। 4. इंसेंटिव फॉर्मूला संशोधित कर जनवरी 2017 से लागू करना। 5. E0 पदोन्नति नीति में बदलाव, डिप्लोमा हेतु 10 वर्ष बाद JO परीक्षा पात्रता, बीटेक हेतु 5 वर्ष बाद। 6. सुपरवाइजरी कैडर सहित ग्रेड-वाइज पदनाम लागू करना। 7. फर्नीचर एडवांस, लैपटॉप एडवांस, शिक्षा ऋण लागू करना। 8. कर्मचारियों को निःशुल्क मोबाइल सीम/सेट/रिचार्ज (इंटरनेट सहित)। 9. सभी गैर कार्यपालक कर्मियों को कार पास सुविधा। 10. कर्मचारियों के क्लबों का जीर्णोद्धार और आधारभूत सुविधाएँ। 11. BGH में गैर कार्यपालक हेतु विशेष वार्ड व दवा काउंटर, जांच व परामर्श लाइन। 12 .आवास नीति में बदलाव-उच्च ग्रेड को C टाइप आवास। 13. D टाइप आवास सेवानिवृत्त कर्मियों को लाइसेंस पर। 14. आश्रित/विस्थापित कर्मचारियों की प्रशिक्षण अवधि को सेवाकाल में जोड़ा जाए। 15. रेस्ट रूम में AC, कूलर, कुशन बेंच, कुर्सी-टेबल लगाएं। 16. सभी कैंटीन कॉर्पोरेट ऑफिस कैंटीन के तर्ज पर हो। 17. गुणवत्ता युक्त सुरक्षा उपकरण समय पर उपलब्ध करवाना। 18 .औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 अनुसार 21 दिन पूर्व नोटिस के बिना ट्रांसफर न हो। 19. रेनकोट, विंटर जैकेट आदि उपलब्ध कराना। 20. वार्षिक ₹12,000 ड्रेस भत्ता। 21. कंपनी फंड से आवास ऋण, वाहन ऋण पुनः लागू। 22. फेस्टिवल एडवांस-एक माह का DA+Basic। 23. NPS में कंपनी अंशदान जनवरी 2012 से 9%। 24. छुट्टी संशोधन: CL-15, EL-30, RH-7 + त्यौहार अवकाश। 25. निजी विद्यालय शुल्क संरचना DPS रांची के तर्ज पर। 26. आवास अनुरक्षण हेतु एकमुश्त राशि व समयबद्ध व्यवस्था। 27. निर्वाचित यूनियन प्रतिनिधियों को लेकर सभी कमेटी/काउंसिल गठन। 28. 2008 के बाद नियोजित कर्मचारियों को पुराने सर्विस रूल लागू हो। 29. BGH कर्मियों के पदनाम राष्ट्रीय तर्ज पर हो। 30. चिकित्सीय कारणों से ड्यूटी हेतु इलेक्ट्रिक बस/वाहन की व्यवस्था। ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल CRM में हादसा, कर्मी की कटी 3 अंगुली, एसएमएस हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 2 साल पहले शादी, 6 माह की है बच्चीइसलिए हड़ताल जरूरी बता रहे
- सेल प्रबंधन के उच्च अधिकारी न तो श्रम कानून को मान रहे हैं। न ही खुद के बनाए गए नियमों को। इसलिए हड़ताल जरूरी है। हरिओम-अध्यक्ष, बीएकेएस बोकारो
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारी कब तक सहन करें और कितने दिन खुद का शोषण कराते रहें। इसलिए हड़ताल जरूरी है। मुश्ताक आलम-उपाध्यक्ष, बीएकेएस बोकारो
- अति का अंत जरूरी है। शोषण तथा तानाशाही अब चरम पर पहुंच चुका है। इस्पात मंत्रालय तथा सरकार भी बहरी हो चुकी है। इसलिए हड़ताल जरूरी है। दिलीप कुमार-महासचिव, बीएकेएस बोकारो
- हम प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री, इस्पात मंत्री से लेकर कई विभागों के सचिव के पास कई बार गुहार लगा चुके हैं। कई मामले को कोर्ट तक ले जा चुके हैं। अब हम शोषण नहीं सहेंगे। इसलिए हड़ताल जरूरी है। आशुतोष आनंद-उप महासचिव, बीएकेएस बोकारो