बोकारो एयरपोर्ट की राह में आ रहे कब्जेदारों पर चला बुलडोजर, 200 दुकानें हो रहीं ध्वस्त
बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि यह कदम शहर के विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार से बड़ा अभियान छेड़ दिया है। यह कार्रवाई बोकारो एयरपोर्ट निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने के उद्देश्य से की जा रही है। करीब 200 झोपड़ियाँ और दुकानें ध्वस्त कर दी जाएं
- बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि यह कदम शहर के विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।
करीब 40 एकड़ क्षेत्र में फैले अतिक्रमण में से फिलहाल 5 एकड़ जमीन को खाली कराया जा रहा है। अभियान के दौरान बीएसएल प्रशासन, मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की संयुक्त टीम मौजूद है।
बोकारो के पुराने एयर स्ट्रिप को ही एयरपोर्ट में तब्दील किया जा रहा है, जिसके लिए पेड़-पौधों की कटाई का काम भी तेजी पकड़ेगा। बीएसएल प्रबंधन का कहना है कि यह कदम शहर के विकास और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। अभियान के आगे बढ़ने के साथ ही शेष हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BIG NEWS: अस्पताल, टाउनशिप, एजुकेशन, प्लांट में आउट सोर्सिंग, BSL प्रबंधन बोला-न प्रपोजल-न ही मंजूरी, तनाव मत लीजिए
बेदखली अभियान के समन्वय के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित
1. एल उपाध्याय, महाप्रबंधक (टीई-डब्ल्यू/5, पीएच, बागवानी)
2. आलोक चावला, महाप्रबंधक (टीए-एलएसई, अतिरिक्त प्रभार सुरक्षा)
3. ए.के. सिंह, जीएम (टीए-एलआरए)
4. पी के सिन्हा, एजीएम (एस्टेट कोर्ट एवं लॉ)
5 एम.के. सिन्हा, एजीएम (एस्टेट कोर्ट)
6 पी.एस. सिंह, डीजीएम (टीई-हॉर्ट. एवं आईएनए)
7. राजेश कुमार, डीजीएम (टीए-एल एंड ई)
8. आर. एल. खेर, ओजीएम (टीए-राजस्व)
9. अरुण पटोदिया, डीजीएम (टीए-राजस्व)
10. संदीप कुमार, डीजीएम (टीई-सिविल)
11. लेफ्टिनेंट कर्नल आर.एस. शेखावत, डीजीएम (सुरक्षा)
12. धीरेंद्र कुमार, एजीएम (टीए-एल एंड ई)
13. शैलेश श्रीवास्तव, एजीएम (टीए-राजस्व)
14. मयंक आकाश, एजीएम (टीई-डब्ल्यूएस)
15. अशोक कुमार, प्रबंधक (टीई-डब्ल्यूएस)
16. पी. के., पासवान, उप प्रबंधक (टीई-इलेक्ट)
ये खबर भी पढ़ें: Welfare Walk-Care and Connect: बीएसएल की ईडी एचआर एक्टिव, कर्मचारियों के बीच अधिकारी, अब लेते रहेंगे फीडबैक, सुधरेगी व्यवस्था