बोकारो स्टील प्लांट: PNG गैस कनेक्शन सिर्फ ₹118 में, ₹6,500 मांगने वालों से रहें सावधान
बीएसओए ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान करने के बाद उसकी रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बीएसएल स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSOA) ने स्पष्ट किया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से PNG गैस कनेक्शन के लिए केवल ₹118 का कनेक्शन शुल्क निर्धारित है। एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ समय से बी
- बीएसओए ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान करने के बाद उसकी रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। बीएसएल स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (BSOA) ने स्पष्ट किया है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से PNG गैस कनेक्शन के लिए केवल ₹118 का कनेक्शन शुल्क निर्धारित है।
एसोसिएशन के महासचिव अजय कुमार पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ समय से बीएसएल अधिकारियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि PNG कनेक्शन लगाने वाले कुछ कर्मचारी, ठेकेदार या एजेंट सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर लगभग ₹6,500 या उससे अधिक राशि की मांग कर रहे हैं। ऐसी शिकायतें अभी भी प्राप्त हो रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें: किसानों-छात्रों के आगे केंद्र सरकार झुकी, अब पेंशनभोगी खुद को कोस रहे, बोले-पैसा वापस करो, करेंगे चाय-पान-पकौड़े की दुकान
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के संबंधित अधिकारी से बातचीत की। IOC अधिकारी ने स्पष्ट किया कि बीएसएल कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए PNG गैस कनेक्शन का अधिकृत शुल्क केवल ₹118 है।
क्या रखें ध्यान
- PNG गैस कनेक्शन का शुल्क केवल ₹118 है।
- भुगतान सिर्फ ऑनलाइन किया जाएगा।
- शि का भुगतान सीधे Indian Oil (IOCL) PNG Online Portal पर ही करें।
- किसी भी कर्मचारी, ठेकेदार, एजेंट या कनेक्शन लगाने वाले स्टाफ को ₹118 से अधिक कोई भी राशि नकद या किसी अन्य माध्यम से न दें।
ये खबर भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ, पर गुस्सा नहीं थमा, पीएम मोदी मांगें छात्रों से माफी, भिलाई से ये तस्वीर
समस्या होने पर यहां करें संपर्क
यदि ऑनलाइन आवेदन या भुगतान के दौरान किसी प्रकार की समस्या आती है या अधिक जानकारी चाहिए, तो इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मिथलेश कुमार से मोबाइल: 62020 55484 पर संपर्क किया जा सकता है।
बीएसओए ने सभी अधिकारियों से अपील की है कि ऑनलाइन भुगतान करने के बाद उसकी रसीद भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। साथ ही यदि कोई व्यक्ति अधिक राशि की मांग करता है, तो सतर्क रहें और बिना पुष्टि के किसी को भी अतिरिक्त भुगतान न करें।
ये खबर भी पढ़ें: किसानों के बाद अब छात्रों के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी को भेजा त्यागपत्र, जंतर-मंतर पर जश्न