Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के दारूबाज 2 कर्मचारी सस्पेंड, छापेमारी

दो दिन पूर्व गैरेज में दारू पार्टी की शिकायत ईडी से की गई। प्रबंधन एक्शन में आया और छापेमारी की। गुरुवार को एसएमएस-3 और शुक्रवार को प्लांट गैरेज के कर्मचारी सस्पेंड किए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। प्लांट के अंदर हादसों पर लगाम लगाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। समझाने का दौर भी चल रहा। साथ ही सख्ती भी। दारू के नशे में ड्यूटी पहुंचने वालों पर नकेल कसी जा रही। जो धरे जा रहे, वह सस्पेंड हो रहे। इसी कड़ी में गुरुवार और शुक्रवार को बीएसपी ने 2 दारूबाज कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। 

स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस 3 के कर्मचारी को ऑन ड्यूटी दारू के नशे में धर-दबोचा गया। नशे की हालत में कर्मचारी के कदम ठहर नहीं थे। हादसे की वजह बनना तय था। प्रबंधन ने तत्काल कर्मचारी का मेन मेडिकल पोस्ट में मेडिकल कराया। दारू की पुष्टि होने के बाद सेक्टर 9 हॉस्पिटल भेजा गया। विभागीय कार्रवाई करते हुए आरोपित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया। 

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: तंबाकू की लत छुड़ाने BGH में निकोटिन रिप्लेसमेंट थेरेपी, कर्मचारी ध्यान दें

इधर-प्लांट गैरेज के कर्मचारी पर भी गाज गिर गई। आदतन दारूबाज कर्मचारी को पहले कई बार समझाया जा चुका था। प्लांट से हटाकर सेक्टर 7 गैरेज में तैनात किया गया था। वहां भी दारू पीकर कार्यस्थल पहुंचने की शिकायत मिलती रही। दो दिन पूर्व गैरेज में दारू पार्टी की गई। मामले की शिकायत ईडी से की गई। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद प्रबंधन एक्शन में आया। छापेमारी की गई। मौके पर दारू की बोतल समेत अन्य सामान बरामद किए गए। सेक्टर 7 के आरोपित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। 

ये खबर भी पढ़ें: BSP रिटेंशन आवासों के किराए में दोहरे मापदंड क्यों? विधायक देवेंद्र यादव ने इस्पात मंत्री, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, कार्मिकों के 40 लाख तक फंसे