Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

गोपनीय रूप से नज़र रखी जा रही है। जहां भी असुरक्षित काम करते हुए कार्मिक पकड़े जाएंगे, वहां कार्रवाई होगी। अज़मत अली, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षित कामकाज को लेकर ईडी वर्क्स राकेश कुमार पिछले डेढ़ साल से समझा रहे थे। एक-एक कार्मिकों तक बात पहुंचा रहे थे। लेकिन, असुरक्षित काम करने और कराने

  • गोपनीय रूप से नज़र रखी जा रही है। जहां भी असुरक्षित काम करते हुए कार्मिक पकड़े जाएंगे, वहां कार्रवाई होगी।
अज़मत अली, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षित कामकाज को लेकर ईडी वर्क्स राकेश कुमार पिछले डेढ़ साल से समझा रहे थे। एक-एक कार्मिकों तक बात पहुंचा रहे थे। लेकिन, असुरक्षित काम करने और कराने वाले सारी बातों को नज़र अंदाज करते जा रहे। लगातार हादसे हुए। पिछले दिनों 2 मजदूरों की मौत भी हो चुकी है। अब असुरक्षित काम कराने वाले अधिकारियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। कार्यस्थल पर लापरवाही दिखते ही तत्काल सस्पेंड करने का सिलसिला बीएसपी में शुरू कर दिया गया है। ईडी वर्क्स की सख्ती अब दिख रही है। इसलिए आप भी सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि अगला नंबर आपका लग जाए। ईडी वर्क्स और कुछ अधिकारी गोपनीय रूप से विभागों का दौरा कर रहे हैं, जहां भी असुरक्षित काम करते हुए लोग नज़र आ रहे, वहां एक्शन हो रहा। ये खबर भी पढ़ें: बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी के सिंटर प्लांट 2 के कमल कुमार केसरवानी-डीजीएम और आनंद कुमार वर्मा-एजीएम को सस्पेंड किया गया है। ऊंचाई पर असुरक्षित काम कराने का आरोप है। ऑपरेटिंग अथॉरिटी होने की वजह से कार्रवाई की गई। इसी तरह एसपी 3 के असिस्टेंट मैनेजर रीमिश किंडा पर भी गाज गिर गई है। इन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है। सीमित या बंद स्थान (Confined Space) में असुरक्षित काम कराने का आरोप असिस्टेंट मैनेजर पर लगा है। साक्ष्यों के आधार पर प्रबंधन ने कार्रवाई कर दी है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो बीएसपी के विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ईडी वर्क्स मुहब्बत से सबको समझाते रहते हैं। प्रोडक्शन रोकने की जरूरत पड़े तो रोक दिया जाए, लेकिन असुरक्षित काम नहीं कराना है। बावजूद, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसलिए अब प्रबंधन को सख्त रुख अपनाना पड़ा है। सस्पेंड किए जाने की शुरुआत हो गई है। गोपनीय रूप से नज़र रखी जा रही है। जहां भी असुरक्षित काम करते हुए कार्मिक पकड़े जाएंगे, वहां कार्रवाई होगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: रेगुलर कर्मियों को 1 माह की सैलरी के बराबर दें बोनस, कुमार अमित का पत्र सीएमडी को