Breaking News: ड्यूटी जाते समय कार की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी घायल, सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती

ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कोक ओवन के कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सेक्टर 5 फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित जेपी सीमेंट के समीप हुई। घायल कर्मचारी को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बीएसपी कोक ओवन विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय नरपाल प्रसाद यादव मरौदा स्थित आवास से बाइक पर सवार होकर गुरुवार की ना

  • ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट कोक ओवन के कर्मचारी सड़क हादसे में जख्मी। 
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के एक कर्मचारी सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना सेक्टर 5 फॉरेस्ट एवेन्यू स्थित जेपी सीमेंट के समीप हुई। घायल कर्मचारी को तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बीएसपी कोक ओवन विभाग में कार्यरत 55 वर्षीय नरपाल प्रसाद यादव मरौदा स्थित आवास से बाइक पर सवार होकर गुरुवार की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जेपी सीमेंट के पास उनकी बाइक और एक कार के बीच टक्कर हो गई। ये खबर भी पढ़ें: Sector 9 Hospital Privatization: संयुक्त यूनियन की हुंकार, सड़क पर परिवार, कहा-तुम कोशिश करके देख लो, होने नहीं देंगे हम हादसे में नरपाल प्रसाद यादव के बाएं पैर और घुटने में गंभीर चोट आई है। दर्द अधिक होने के कारण उन्हें घुटना मोड़ने में भी परेशानी हो रही है। उनकी स्थिति का सही आकलन एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। दुर्घटना के बाद कार चालक ने मानवता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल कर्मचारी की मदद के लिए दौड़ पड़ा। उसने नरपाल यादव को अपनी कार से अस्पताल पहुंचाने की पेशकश की। घायल कर्मचारी के कहने पर चालक ने उनके बेटे को भी घटना की सूचना दी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: आधा-अधूरा वेतन समझौता, 40% मजदूरों की छंटनी, केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों पर तपन सेन बोकारो में भड़के कुछ ही देर में परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कार से ही नरपाल प्रसाद यादव को सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया। नरपाल प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ मरौदा सेक्टर में रहते हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की निगरानी में उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें: आओ Bhilai Steel Plant में जान बचाएं, CITU बोला-हादसे से पहले खतरे की सूचना पहुंचाएं, नंबर 07882-861111, 07882-861212 करें सेव