Breaking News: फॉरेस्ट एवेंयू अब वन-वे, एक साथ दोनों सड़क से बोरिया गेट होते भिलाई स्टील प्लांट जा सकेंगे कर्मचारी-अधिकारी
डिवाइडर पर जहां-जहां कट है, उसे बंद किया जाएगा। डिवाइडर की हाइट बढ़ाई जाएगी। डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। ट्रक को बोरिया चौक पर खड़ा करने से रोका जाएगा। यातायात पुलिस से मदद ली जाएगी। फायर ब्रिगेड मुख्यालय के सामने बैरियर पर वाहनों को रोका जा रहा है। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से बड़ी खबर है। फेस बायोमेट्रिक अटेंडेंस (Face Biometric Attendance) का इम्पैक्ट देखने को मिल रहा है। बीएसपी के कर्मच
- डिवाइडर पर जहां-जहां कट है, उसे बंद किया जाएगा।
- डिवाइडर की हाइट बढ़ाई जाएगी।
- डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा।
- ट्रक को बोरिया चौक पर खड़ा करने से रोका जाएगा।
- यातायात पुलिस से मदद ली जाएगी।
- फायर ब्रिगेड मुख्यालय के सामने बैरियर पर वाहनों को रोका जा रहा है।
वहीं, तालपुरी साइड से बोरिया गेट की तरफ से आने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए दोनों सड़क खोल दी गई है।
ये खबर भी पढ़ें SAIL EO परीक्षा की पात्रता के लिए डिप्लोमा इंजीनियर को लग रहे 16 साल, न्याय कीजिए
इसका ट्रायल शुक्रवार सुबह किया गया। बीएसपी के सीजीएम, जीएम, पुलिस अधिकारी खुद सड़क पर उतरे। स्पोर्ट काम्प्लेक्स (Sports Complex) के सामने यातायात पुलिस और बीएसपी सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारी खुद तैनात थे, जो विपरित दिशा यानी रांग साइड से भी प्लांट जाने के लिए इशारा कर रहे थे, क्योंकि इस रोड को वन-वे कर दिया गया था।
[caption id="attachment_37465" align="alignnone" width="940"]
फॉरेस्ट एवेंन्यू को सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक वन-वे कर दिया गया है। भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और डीएसपी ट्रैफिक उतरे सड़क पर।[/caption]
ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर
कोई वाहन बोरिया गेट की तरफ से तालपुरी की दिशा में नहीं जाने दिया जा रहा था। नई व्यवस्था का असर भी दिखा। चौक पर लगने वाले जाम से काफी राहत मिली।
बोरिया गेट के एक्जिट प्वाइंट को भी इंट्री के लिए खोलने की तैयारी है। सुबह 8.30 से 9 बजे तक एक्जिट गेट से कर्मचारियों और अधिकारियों को इंट्री कराने का ट्रायल शनिवार सुबह किया जाएगा। अगर, यह सफल रहा तो इस पर अमल होगा।
ये खबर भी पढ़ें बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज