Breaking News: लगातार तीसरी बार सेफी चेयरमैन बने एनके बंछोर, वाइस चेयरमैन बने अजय पांडेय, नरेंद्र सिंह
स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी की कमान बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के हाथ। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी ()Steel Executives Federation of India-SEFI चुनाव का रिजल्ट आ गया है। लगातार तीसरी बार बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर (Narendra Kumar Banchhor) अध्यक्ष बन गए हैं। ये खबर भी पढ़ें : धरने के दौरान मुर्गा चौक पर भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, कई यूनियन नेता बाल- बाल बचे केरल में हुए मतद
- स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी की कमान बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के हाथ।
ये खबर भी पढ़ें: धरने के दौरान मुर्गा चौक पर भयानक हादसा, ट्रक ने मारी कार को टक्कर, कई यूनियन नेता बाल-बाल बचे
केरल में हुए मतदान में एक तरफा जीत मिली है। एके बंछोर को 45 वोटों में से 31 वोट मिले, जबकि बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह को महज 13 वोट ही मिला। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन (BSP Officers Association) के जनरल सेक्रेटर परविंदर सिंह मुताबिक एनके बंछोर को विजेता घोषित कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: सिपाही की पत्नी-बेटी को तलवार से काटा, आगजनी, एसडीएम की पिटाई
वहीं, वाइस चेयरमैन पद पर बोकारो आफिसर्स एसोसिएशन जनरल सेक्रेटरी अजय कुमार पांडेय (Bokaro Officers Association General Secretary Ajay Kumar Pandey) को जीत मिल गई है। अजय पांडेय और सीएमओ से नरेंद्र सिंह जीत गए। अजय पांडेय को 16 वोट, नरेंद्र सिंह को 35 वोट मिले।
सेफी के जनरल सेक्रेटरी पद पर दुर्गापुर आफिसर्स एसोसिएशन से संजय आर्या को जीत मिली है। डिप्टी जनरल सेक्रेटरी पद पर सेलम स्टील प्लांट से आर सतीश और कोषाध्यक्ष पद पर विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट के पार्थ सार्थी मिश्र को जीत मिली है।
ये खबर भी पढ़ें: सिपाही की पत्नी-बेटी को तलवार से काटा, आगजनी, एसडीएम की पिटाई
बता दें कि प्रत्येक संयंत्र से आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, जनरल सेक्रेटरी और सेफी नॉमिनी मतदान में हिस्सा लिए। बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एनके बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह और सेफी नॉमिनी अजय कुमार ने मतदान में हिस्सा लिया। इस दौरान कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्र, नितेश क्षत्रिय, तुषार सिंह भी मौजूद रहे।
दूसरी ओर चेयरमैन पद पर एके सिंह ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन, जीत नहीं मिल सकी। सेल अलावा आरआइएनएल, मेकॉन, एनएमडीसी, नगरनार स्टील प्लांट के आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी वोटिंग में हिस्सा लिया।