Breaking News: SAIL अधिकारियों के जबरिया रिटायरमेंट की लिस्ट लगभग फाइनल, ये अफसर चपेट में

जिस अधिकारी का ग्रेड खराब है और कार्रवाई हो चुकी है, वह लपेटे में आ रहे हैं। अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में मजदूरों की छंटने से पहले अधिकारियों पर गाज गिरने जा रही है। सेल के भिलाई, राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर, खदान आदि से लिस्ट तैयार की जा रही है। राउरकेला स्टील प्लांट समेत कई यूनिट ने नाम तक फाइनल कर लिए हैं। जबरिया रिटायरमेंट (Compulsory Retirement) की लिस्ट तेजी से तैयार हो रही है। आरएसपी से करीब एक दर्जन अधिकारियों का नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। इसी के

  • जिस अधिकारी का ग्रेड खराब है और कार्रवाई हो चुकी है, वह लपेटे में आ रहे हैं।
अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में मजदूरों की छंटने से पहले अधिकारियों पर गाज गिरने जा रही है। सेल के भिलाई, राउरकेला, बोकारो, दुर्गापुर, बर्नपुर, खदान आदि से लिस्ट तैयार की जा रही है। राउरकेला स्टील प्लांट समेत कई यूनिट ने नाम तक फाइनल कर लिए हैं। जबरिया रिटायरमेंट (Compulsory Retirement) की लिस्ट तेजी से तैयार हो रही है। आरएसपी से करीब एक दर्जन अधिकारियों का नाम लिस्ट में बताया जा रहा है। इसी के आसपास बोकारो की संख्या भी है। वहीं, भिलाई स्टील प्लांट की बात की जाए तो एक दर्जन ऊपर आंकड़ा पहुंच रहा है। ये खबर भी पढ़ें: डिप्लोमा इंजीनियर्स के E0 पात्रता, B.Tech के बाद प्रोत्साहन राशि पर कॉर्पोरेट आफिस में डेफी की ये मांग सेल कारपोरेट आफिस के उच्चाधिकारी के मुताबिक प्रबंधन सीआर को लेकर काफी सख्त रुख अपनाए हुए है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक सीधी नजर बनाए हुए हैं। इसलिए सेल के सभी प्लांट और खदान के अधिकारी युद्धस्तर पर मैनपॉवर कम करने की मुहिम में जुटे हुए हैं। सीआरए के लिए एक कमेटी गठित की गई है। ईडी, सीजीएम, जीएम स्तर के अधिकारी मेंबर हैं। प्लांट और खदान से आने वाली लिस्ट को फाइनल करने में जुटे हैं। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Examination Policy: परीक्षा में होती है धांधली, CBI केस है सबूत, BSL BAKS बोला-बदलिए नीति ये अधिकारी सबसे ज्यादा खतरे में सेल कारपोरेट आफिस सीआर के लिए फॉर्मला तय कर चुका है। जिस अधिकारी को लगातार 3 बी, सी, विजिलेंस द्वारा दोषी पाए जाने, चार्जशीट आदि मामलों में फंसे अधिकारियों पर सबसे पहले गाज गिरने जा रही है। इसके अलावा किसी के कार्यकाल में कोई हादसा हुआ है तो वह भी लपेटे में आ रहा है। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट जून-जुलाई से अनिवार्य करेगा RFID, सभी गेट पर दोनों साइड लगेगी मशीन, ड्यूटी टाइम में बाहर जाने पर… पिछले 10 सालों का इतिहास खंगाला जा रहा सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक स्पष्ट संदेश जारी किया गया है कि वर्तमान नहीं, पिछले 10 सालों का इतिहास खंगालना है। 10 सालों के भीतर अधिकारी पर क्या-क्या कार्रवाई हुई है। किस-किस मामलों में आरोपित हैं। लिस्ट में ऐसे अधिकारियों का नाम भी शामिल हो गया है, जो वर्तमान में अपनी छवि सुधार चुके हैं। लेकिन, 10 सालों के रिकॉर्ड के आधार पर वह सीआर की चपेट में आ रहे हैं। सीडीए रूल्स के तहत कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान किसी को मूल कार्यस्थल से हटाया गया है तो भी रडार पर है। ये खबर भी पढ़ें: सैलरी SAIL से और ड्यूटी टाइम में कारोबार अपना, कर्मचारियों-अधिकारियों की आ रही स्पेशल लिस्ट, संरक्षण देने वालों पर गिरेगी गाज