Breaking News: 48 घंटे के अंदर टाउनशिप के अफसरों को भेजना है प्लांट में, वरना DIC खतरे में, कर्मचारियों की भी बारी, BSP की लिस्ट फाइनल

पांच साल से अधिक समय से टाउनशिप में जमे अधिकारियों को इस्पात सचिव के आदेश पर हटाया जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने खुद कमान संभाल रखी है। खर्चे को कम करने और कामकाज में तेजी लाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया गया है। टाउनशिप में पांच साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है। मंत्रालय का स्पष्ट संदेश है कि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफर लिस्ट जारी कीजिए या डायरेक्टर इंचार्ज

  • पांच साल से अधिक समय से टाउनशिप में जमे अधिकारियों को इस्पात सचिव के आदेश पर हटाया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने खुद कमान संभाल रखी है। खर्चे को कम करने और कामकाज में तेजी लाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़ दिया गया है। टाउनशिप में पांच साल से अधिक समय से जमे अधिकारियों को हटाने का आदेश दिया गया है। मंत्रालय का स्पष्ट संदेश है कि 48 घंटे के अंदर ट्रांसफर लिस्ट जारी कीजिए या डायरेक्टर इंचार्ज खुद हट जाएं। सख्ती का असर देखने को मिलना शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर में बोकारो स्टील प्लांट ने 13, राउरकेला स्टील प्लांट ने देर शाम को 39 अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी। ये खबर भी पढ़ें: RINL के नए CMD एमएनवीएस प्रभाकर के चयन को मंजूरी, नगरनार स्टील प्लांट के ED, SAIL RSP में थे CGM इधर-भिलाई स्टील प्लांट भी शुक्रवार देर शाम तक माथापच्ची करता रहा। लिस्ट को फाइनल कर लिया गया है। टाउनशिप के अधिकारियों को प्लांट के अंदर भेजा जा रहा है। सेल आरएसपी जैसी लिस्ट बीएसपी से नहीं आने की संभावना नहीं है। शनिवार फर्स्ट हाफ से पहले तक ट्रांसफर लिस्ट को जारी करने की उम्मीद है। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट सेल कारपोरेट आफिस के मुताबिक कर्मचारियों के ट्रांसफर का भी सिलसिला शुरू होने वाला है। बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई है। कार्यक्षेत्र बदला जाएगा। जल्द ही ट्रांसफर लिस्ट भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। अब देखना यह है कि कौन सा प्लांट सबसे पहले लिस्ट जारी करता है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL स्टील प्लांट में एक-एक श्रमिक कर रहे 2-2 शिफ्ट लगातार ड्यूटी, बढ़ा शारीरिक-मानसिक दबाव, CITU बोला-क्या मज़ाक है…