BSP के ठेका मजदूरों को दिवाली से पूर्व हो 20% बोनस का भुगतान
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Labour Union INTUC) के एक प्रतिनिधि मंडल ने ठेका मजदूरों के हित में मांग की गई है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्रा को ठेका मजदूरों को दिवाली से पहले कम से कम वेतन का 20% बोनस भुगतान के लिए निदेशक प्रभारी भिलाई स्टील प्लांट के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही चर्चा कर उक्त मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया। ये खबर भी पढ़ें : स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों को रणनीतिक क्षेत्र में
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Labour Union INTUC) के एक प्रतिनिधि मंडल ने ठेका मजदूरों के हित में मांग की गई है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्रा को ठेका मजदूरों को दिवाली से पहले कम से कम वेतन का 20% बोनस भुगतान के लिए निदेशक प्रभारी भिलाई स्टील प्लांट के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही चर्चा कर उक्त मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया। ये खबर भी पढ़ें: स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों को रणनीतिक क्षेत्र में रखने एवं विलय के लिए NCOA का प्रपोजल स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Labour Union INTUC) के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने महाप्रबंधक विकास चंद्रा से मांग की कि भिलाई स्टील प्लांट में ठेका मजदूर रेगुलर कर्मियों के साथ स्थायी प्रकृति के कामों से लेकर साफ-सफाई तक के काम कर रहे है। ठेका मजदूरों की संख्या रेगुलर कर्मियों से दोगना 22 हजार (22,000) के करीब हो चुकी हैं। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात ठेका मजदूर स्थायी प्रकृति के काम करते हुए डायरेक्ट प्रोडक्शन और रख-रखाव और लाभार्जन से जुड़े है। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत अधिकतम 20% बोनस दिवाली के पहले उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही यह तय किया जाए की संपूर्ण ठेका मजदूर को उनका पूरा बोनस मिले और कम्प्लेन पर उचित कार्यवाही हो। इससे ठेका मजदूरों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। औद्योगिक शांति बनी रहेगी। ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें ठेका मजदूर डायरेक्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे है इसलिए कम से कम स्थान पर 20% बोनस की राशि दी जाए। मौजूदा समय में वेतन का ठेका मजदूरों को न्यूनतम 8.33% अकुशल श्रमिक को 10 हजार नौ सौ (10,900) रूपए एवं अर्ध कुशल मजदूर को 11 हजार पांच सौ 50 (11,550) रूपए, कुशल मजदूर को 12 हजार तीन सौ 50 (12,350) रूपए अति कुशल मजदूर को 13 हजार एक सौ दस रुपए (13,110) रुपए न्यूनतम बोनस दिया जाना चाहिए। जो भी ठेका मजदूर न्यूनतम 30 दिवस से ज्यादा किसी संस्थान में काम करते है तो उन्हें बोनस पाने का हक हैं। ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित