BSP OA Election 2023: चौथी बार में निर्विरोध अध्यक्ष बनने की राह पर एनके बंछोर, फिलहाल मैदान खाली, तुलाराम यादव के नाम है रिकॉर्ड
महासचिव पद पर परविंदर सिंह और कृष्णानंद राय का नाम आया सामने। शाहिद अहमद, अंकुर मिश्र की दावेदारी पर संशय। उदय भानु तिवारी भी मैदान में। अज़मत अली, भिलाई । बीएसपी (Bhilai Steel Plant) आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 8 सितंबर को है। 2409 अधिकारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिसूचना जारी कर दी गई है। 21 से 25 अगस्त तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही दावेदारों के नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मौजूदा अध्यक्ष एनके बंछोर के खिलाफ अब तक किसी का नाम सामने नहीं आय
- महासचिव पद पर परविंदर सिंह और कृष्णानंद राय का नाम आया सामने। शाहिद अहमद, अंकुर मिश्र की दावेदारी पर संशय। उदय भानु तिवारी भी मैदान में।
अज़मत अली, भिलाई। बीएसपी (Bhilai Steel Plant) आफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव 8 सितंबर को है। 2409 अधिकारी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिसूचना जारी कर दी गई है। 21 से 25 अगस्त तक नामांकन दाखिल किया जाएगा। अधिसूचना जारी होते ही दावेदारों के नाम भी सामने आने शुरू हो गए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि मौजूदा अध्यक्ष एनके बंछोर के खिलाफ अब तक किसी का नाम सामने नहीं आया है। अगर, किसी ने दावेदारी नहीं की तो नरेंद्र कुमार बंछोर लगातार चौथी बार अध्यक्ष बन जाएंगे।
वहीं, महासचिव परविंदर सिंह दोबारा इसी पद पर चुनाव लड़ेंगे। इनके खिलाफ नगर सेवाएं विभाग से कृष्णानंद राय ताल ठोकने जा रहे हैं। इसी के साथ ही अब दावेदारों के नाम भी नामांकन दाखिल करने के साथ ही और सामने आएंगे।
बता दें कि एनके बंछोर साल 2015 से लगातार अध्यक्ष हैं। 3 बार अध्यक्ष का चुनाव जीत चुके हैं। जबकि आरएस यादव 4 बार और तुलाराम यादव 5 बार ओए अध्यक्ष रह चुके हैं।
बीएसपी ओए के पूर्व महासचिव शाहिद अहमद और वर्तमान कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्र को लेकर दावा किया जा रहा है कि फिलहाल, ये चुनावी मैदान में नहीं उतरने का मन बना रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। कोषाध्यक्ष पद पर उदय भानु तिवारी दावेदारी मानी जा रही है।
ओए अध्यक्ष एनके बंछोर 2 बार सेफी चेयरमैन, एक बार सेफी नॉमिनी, 3 बार ओए अध्यक्ष और 1 बार जनरल सेक्रेटरी के पद पर रह चुके हैं। वहीं, साल 2015 से अंकुर मिश्र भी लगातार 3 बार कोषाध्यक्ष हैं। एनके बंछोर पैनल के साथ ही अंकुर मिश्र थे। पिछले चुनाव में वह अलग पैनल से लड़े और चुनाव जीते थे।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: ड्यूटी जा रहे 61 साल के सुपरवाइजर की मौत, मचा हड़कंप
मंगलवार-बुधवार तक तस्वीर और स्पष्ट होने की संभावना है। 2015, 2017 के बाद 2019 में चुनाव होना था, लेकिन कोविड के चलते चुनाव नहीं हो सका था। 2021 में कोविड गाइडलाइन के साथ चुनाव हुआ था।