Chhattisgarh Budget 2025 Live: रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सर्वे के लिए 5 करोड़ का प्रावधान, पढ़िए बड़ी घोषणाएं
स्टेट कैपिटल रिजन के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सीएम नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश कर दिया है। सीएम विष्णु देव साय और पीएम मोदी का गुणगान करते हुए वित्त मंत्री ने एक बाद एक घोषणाएं की। शासन की कार्य संस्कृति और केंद्र सरकार से मिले 6 हजार करोड़ के इनाम का जिक्र किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और आर्थिक विकास पर फोकस किया। ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील क
- स्टेट कैपिटल रिजन के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सीएम नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।
सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ का बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश कर दिया है। सीएम विष्णु देव साय और पीएम मोदी का गुणगान करते हुए वित्त मंत्री ने एक बाद एक घोषणाएं की। शासन की कार्य संस्कृति और केंद्र सरकार से मिले 6 हजार करोड़ के इनाम का जिक्र किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई और आर्थिक विकास पर फोकस किया।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार
जिलों से लेकर विकास खंड तक सड़कों के जाल बिछाने पर जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री रिंग रोड योजना शुरू होने जा रही है। 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए 20 करोड़ का प्रावधान है।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 500 आवासों पर लगने जा रही पीवीसी पानी टंकी, बीएकेएस की ये भी मांग
रायपुर से दुर्ग तक मेट्रो सर्वे के लिए 5 करोड़ का प्रावधान है। रायपुर में केनाल रोड समेत अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग पर भी फोकस है। प्रदेश के 14 नगर निगम क्षेत्र के विकास पर जोर। मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना शुरू किया जा रहा है। पहले चरण का कार्य किया जा रहा है। गांवों को मोबाइल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट
स्टेट कैपिटल रिजन के लिए 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सीएम नगरोत्थान योजना के लिए 500 करोड़ का प्रावधान।
ये खबर भी पढ़ें: NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा
सीजी बजट 2025 में ये घोषणाएं
-छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स को नया रायपुर में भवन के लिए जमीन दी जाएगी।
-अब जिलों में जीडीपी की गणना की जाएगी।
-नए उद्योग क्षेत्र के लिए 23 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
-सड़कों के रख-रखाव के लिए 20 करोड़।
-नदी जोड़ों योजना शुरू की जाएगी।
-कम्प्यूरीकरण के लिए 37 करोड़ का प्रावधान।
-जहांगीर चांपा में स्मार्ट इंडस्ट्रीयल पार्क बनेगा।
-उद्योग विभाग का बजट 1420 करोड़ का।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS