Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NJCS नेता राजेंद्र सिंह उतरे मैदान में कहा-अधिकारियों की खून की प्यास नहीं हो रही खत्म, दलाल यूनियनों पर फूटा गुस्सा

27/02/2025 1 minute read
NJCS leader Rajendra Singh said - officers' thirst for blood is not ending, anger on broker unions

28 फरवरी को धमन भट्ठी में मीटिंग के बाद 1 मार्च को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कोक ओवन एवं कोक केमिकल्स पर प्रदर्शन होगा।

  • अत्याचार के अन्त तक करेंगे ना विश्राम एक पल: राजेंद्र सिंह

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र (SAIL Bokaro Steel Plant) में क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ सम्बद्ध हिन्द मजदूर सभा के कोक-ओवन एवं कोक केमिकल्स विभाग के ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की मीटिंग सुदर्शन कैंटीन में हुई।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महापौर परिषद ने इसे दी मंजूरी,भूमिगत गैस,पेट्रोलियम लाइन, रामनगर मुक्तिधाम पर ये फैसला

महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन ठेका मजदूरों के शोषण का पर्याय बन चुका है। हमने कई बार विभागीय स्तर से लेकर उच्च अधिकारी को मजदूरो की समस्याओं से अवगत कराया। मगर बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा कि इन अधिकारियों की खून की प्यास खत्म ही नहीं हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें: माइनिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का 2047 तक का प्लान, पढ़ें डिटेल

राजेंद्र सिंह ने कहा-प्रबंधन से अधिकारियों को खुली छूट है, जो जितना शोषण करेगा, उतना प्रमोशन पाएगा। इतना हीं नहीं मजदूर आन्दोलन को कमजोर करने के लिए कुछ दलाल यूनियने भी कन्धे से कन्धा मिलाकर प्रबंधन का साथ दे रहीं हैं। इनको शायद पता नहीं कि दास प्रथा और बंधुआ मजदूरी का जमाना लद चुका है। हम 21वीं सदी के मजदूर हैं। उत्पादन में हमारी भूमिका के साथ-साथ मुनाफा मे हिस्सेदारी से भी भली-भाँति परिचित हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी कर्मचारी प्लांट में कैसे करते हैं काम, अब तो पत्नीजी ने भी देख लिया

ग्रेच्युटी,नाइट शिफ्ट एलाउंस, कुशल मजदूररों का ईएसआईसी, ग्रेड प्रमोशन, सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मेडिकल चेकअप की आड़ में जो खेल खेला जा रहा है,मजदूर सब देख और समझ रहे हैं। मजदूर अब ‘करो या मरो’ का मन बना चुके है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Provident Fund Organization: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन पर भड़के पेंशनर, नहीं चाहिए पेंशन, EPFO वापस करे पैसा

यह मीटिंग युद्ध की घोषणा के लिए आहुत है। 28/02/2025 को धमन भट्ठी में मीटिंग के पश्चात 01/03/2025 को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय कोक ओवन एवं कोक केमिकल्स पर मजदूर विराट आक्रोश प्रदर्शन कर तानाशाही मजदूर विरोधी को खुली चुनौती देते हुए अगली रणनीति की घोषणा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: इन बातों को नहीं कर सकते नज़र-अंदाज़,भेदभाव का आरोप

राजेंद्र सिंह ने मजदूरों से आह्वान करते हुए कहा कि अभी नहीं तो कभी नहीं, कमर कस कर सभी मजदूर एकजुट हो जाए। एक ही नारा है ‘अत्याचार के अन्त तक, करेंगे ना विश्राम एक पल’।

मीटिंग को शशिभूषण, जुम्मन खान, हरेराम, नागेंद्र कुमार, टुनटुन सिंह, अमित यादव सिराज अहमद आदि ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: नौकरी के अवसरों को बढ़ावा देने एपीएनए के साथ समझौता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL News: म्युचुअल ट्रांसफर को मंजूरी देने में भेदभाव, कंपनी का नहीं, कुछ अधिकारियों का चल रहा सिक्का-BAKS
Next: SAIL Big News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में CO2 उत्सर्जन कम करने का ट्रॉयल शुरू, बना भारत का पहला प्लांट

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.