CII Green Steel Summit 2024: छत्तीसगढ़ का देश में स्टील प्रोडक्शन में 20%, प्रदेश की अर्थवस्था में 53.50% हिस्सेदारी, CM साय CG के उद्यमियों, SAIL BSP पर बोले…
ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार-मुख्यमंत्री। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। 2024-क्लाइमेट चेंज (Climate Change) की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन (Carbon Emission) के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक
- ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार-मुख्यमंत्री।
ये खबर भी पढ़ें: Shri Shankaracharya Professional University Bhilai के प्लेसमेंट कैंप में आए 600 स्टूडेंट, महिन्द्रा संग इन कंपनियों में मिला जॉब
यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट (Mayfair Lake Resort) में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 (Green Steel Summit 2024) में शामिल होने के अवसर पर कही। इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी उपस्थित थे।
ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने अपने संबोधन में सीआईआई को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत का सबसे प्रमुख स्टील निर्माता है। हमारे यहां सार्वजनिक क्षेत्र के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) और नगरनार स्टील प्लांट (Nagarnaar Steel plant) जैसी बड़ी इकाईयां तो संचालित है ही, इसके साथ-साथ निजी क्षेत्र के अनेक छोटे-बड़े इस्पात संयंत्र संचालित हैं।
ये खबर भी पढ़ें: विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो
मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है और छत्तीसगढ़ में लोहे के विशाल भंडार हैं, जिनमें बैलाडीला, रावघाट और दल्लीराजहरा प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ का देश में कुल उत्पादित स्टील में लगभग 20 प्रतिशत तक का योगदान है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भागीदारी 53.50 प्रतिशत है।
ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024: Chhattisgarh के प्रमुख नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, जानें बजट को किसने और कैसे देखा
मुख्यमंत्री ने इस्पात उद्योग (Steel Industry) से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के वैश्विक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने का दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की सराहना की और राज्य में सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।
एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान