Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधानसभा में देवेंद्र बोले-40% कमिशन में चलती है ये सरकार, सी मार्ट-मदर्स मार्केट बंद करने वाले महिला विरोधी, देखिए वीडियो

24/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Devendra-said-in-the-Assembly-This-government-runs-on-40_-commission-anti-women-who-closed-C-Mart-Mothers-Market
  • कभी भिलाई में, तो कभी रायपुर में गोलियां चल रही है, तो कहीं से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है, आदिवासियों को पिटा जा रहा है ।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा (Chhattisgarh Assembly) के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav) ने सदन मे लचर कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार 40% कमीशन पर चल रही है। इसलिए यहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

ये खबर भी पढ़ें: बायोमेट्रिक मशीन की तोड़फोड़ पर BSP एक्शन में, आरोपी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

प्रदेश में आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही है, तो कहीं पर गोली चल जा रही है। कभी भिलाई में, तो कभी रायपुर में गोलियां चल रही है, तो कहीं से बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है, आदिवासियों को पिटा जा रहा है ।

विधायक ने विषय पर आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि, मुंगेली जिले के लोरमी वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को वहां के रेंजर मारपीट कर रहे हैं। घायलों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है, लेकिन सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। सत्ता की कुर्सी पर बैठे हुए जिम्मेदार कार्रवाई करने के बजाय अपनी पीठ थपथपाने और आरोप लगाने में मशगूल है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

विधायक यादव ने कबीरधाम जिले के साध राम यादव की हत्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि साध राम की हत्या के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और जब समाज के लोग वहां पहुंचे , तब वहां कार्रवाई की गई। जबकि वह गृहमंत्री का विधानसभा क्षेत्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, जुबां पर सरकार को कोसने वाले शब्द, हे प्रभु…! बजट में ये क्या हो गया EPS 95 पेंशन के साथ

उन्होंने कहा कि, जनता ने आपको, लोगों की सेवा करने के लिए कुर्सी पर बिठाया है न कि आरोप लगाने के लिए। परंतु इस सरकार को 7 महीने हो गए हैं। केवल और केवल आरोप लगाने का कार्य किया है। आरोप लगाने का काम सत्ता पक्ष का नहीं है। आपका कार्य लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

ये खबर भी पढ़ें: Minor Children के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’, माता-पिता और अभिभावकों का अंशदान, 18 साल के बाद NPS

सात महीने में गारमेंट्स फैक्ट्री पर एक ईंट तक नहीं रखा

विधायक ने कहा कि बीएसपी क्षेत्र में विकास के काम हो रहे थे । उसे भी बदला लेने की दृष्टिकोण से सरकार बदलते ही रोक दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र मे सड़क नाली बन रहा था, उसका भुगतान रोक दिया गया है।

महिलाओं के स्वरोजगार के लिए खोले गए c-mart को बंद कर दिया गया है। गारमेंट्स फैक्ट्री बन रही थी। उसका कार्य पिछले 7 महीने से बंद है। सात महीने में एक ईंट तक नहीं रखा गया। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए उसकी नींव रखी थी ,.लेकिन यह सरकार 40% कमिशन की सरकार है और इसके अलावा कुछ भी सही नहीं चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live: रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का बजट, गठबंधन का असर, बिहार-आंध्र प्रदेश को खास पैकेज

अस्पताल में बिस्तर नहीं और सरकार थपथपा रही अपनी पीठ

विधायक देवेंद्र ने प्रदेश में फैले डायरिया का प्रकोप को सदन के पटल पर रखते हुए कहा कि,बिलासपुर बस्तर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में डायरिया का प्रकोप है। इस पर कोई बात नहीं हो रही है। बिलासपुर के अस्पताल में मरीजों को खुद देखने गए थे। जहां मरीजों के लिए बिस्तर नहीं था, लेकिन सुशासन वाली सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है , क्या इसीलिए छत्तीसगढ़ की जनता ने आपको कुर्सी पर बिठाया है?

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 आते ही शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा, SAIL, CIL, JSW, ONGC, अडानी-अंबानी का शेयर भाव धड़ाम

पावर सेंटर से नाखुश है सभी बीजेपी के विधायक

इस सरकार में पॉवर सेंटर को लेकर भी खींचतान है, भाजपा के जो नए विधायक चुनकर आए वो खुद भी नाखुश हैं इनकी सुनी तक नहीं जाती। इनके शासन में प्रशासन को भी पता नहीं होता किसकी सुनें।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP स्कूलों के बच्चों का बधाई-अलंकरण समारोह, CGM के हाथों मिला अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pension बजट अब 1.41 लाख करोड़: सेना के कुल बजट में 30.66% वेतन-भत्तों और 22.70% हिस्सा पेंशन के लिए
Next: Shri Shankaracharya Professional University Bhilai के प्लेसमेंट कैंप में आए 600 स्टूडेंट, महिन्द्रा संग इन कंपनियों में मिला जॉब

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.