सीटू ने दिया मान्यता चुनाव हेतु प्रबंधन को पत्र
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सीटू ने आज औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक (एच आर) को पत्र देकर कहा कि मान्यता यूनियन के चुनाव हेतु गुप्त मतदान द्वारा सदस्यता जांच की प्रक्रिया शुरू करवाइए ताकि कर्मियों को जल्द से जल्द मान्यता यूनियन मिल सके। ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में निवर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन का कार्यकाल 23 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया है। संयंत्र में कर्मचारियो
सूचनाजी न्यूज, भिलाई।सीटू ने आज औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से मुख्य महाप्रबंधक (एच आर) को पत्र देकर कहा कि मान्यता यूनियन के चुनाव हेतु गुप्त मतदान द्वारा सदस्यता जांच की प्रक्रिया शुरू करवाइए ताकि कर्मियों को जल्द से जल्द मान्यता यूनियन मिल सके। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात ज्ञात हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में निवर्तमान मान्यता प्राप्त यूनियन का कार्यकाल 23 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया है। संयंत्र में कर्मचारियों को अपने और संयंत्र के हितों से सम्बंधित विषयों को प्रभावी तरीके से प्रबंधन के समक्ष उठाने के लिए और नीतिगत विषयों पर कर्मचारियों की ओर से समझौता करने हेतु एक चुनी हुई मान्यता प्राप्त यूनियन की आवश्यकता है। मान्यता यूनियन का दर्जा गुप्त मतदान के द्वारा सदस्यता जांच के पश्चात सर्वाधिक मत हासिल करने वाले यूनियन को प्राप्त होता है।
ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें