विधायक देवेंद्र यादव, सतनामी समाज के युवाओं की गिरफ्तारी पर हंगामा, कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प, भूपेश बघेल दहाड़े
विष्णुदेव के तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) सहित एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों (NSUI Youth Congress office bearers) , सतनामी समाज के युवाओं के गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई। ये खबर भी पढ़ें : टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क
- विष्णुदेव के तानाशाही के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस।
ये खबर भी पढ़ें: टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क्यों खरीदा
दुर्ग कलेक्टरेट के घेराव के दौरान पुलिस कर्मियों से झड़प हो गई। पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। उत्तेजित कांग्रेसियों को पुलिस कर्मियों ने किसी तरह काबू में किया। इस दौरान धक्का-मुक्की होती रही और बैरिकेडिंग को तोड़ दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात
रायपुर में दीपक बैज ने सरकार को कोसा
जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी रायपुर द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij शामिल हुए। कांग्रेसियों ने कहा-भाजपा सरकार द्वारा द्वेषपूर्ण कार्यवाही करते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव एवं युवा कांग्रेस एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं सहित सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं को गिरफ्तारी किया है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात
उग्र आंदोलन की चेतावनी
विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया जमकर प्रदर्शन किया। जल्द रिहा नहीं किए तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। थाने के 100 मीटर दूरी पर गोली चलाने वाले को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती और निर्दोष जनप्रतिनिधि को घर से गिरफ्तार किया गया। कांग्रेसियों ने कहा-पुलिस गुंडो के जैसे रात में 2:00 बजे घुसकर लोगों को गिरफ्तार कर रही है। भाजपा का एजेंट बन गई है छत्तीसगढ़ पुलिस।
ये खबर भी पढ़ें: SECL: भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में तेज़ी, वर्ष 24-25 में अब तक 337 लोगों को मिली नौकरी
पूर्व सीएम ने संभला मोर्चा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (MLA of Bhilai Nagar Devendra Yadav) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया है। इससे पूरे प्रदेश भर के कांग्रेसियों में भारी आक्रोश पनप रहा है। विधायक देवेंद्र यादव को जल्द रिहा करने की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेसियों ने कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंच गए है।
ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर अब सरकार की सीधी नजर, Bhilai IIT बना सहारा
पूर्व सीएम भूपेश बघेल (Ex Chief Minister Bhupesh Baghel) के नेतृत्व में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और भिलाई जिला के कांग्रेसियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सबसे पहले दुर्ग जिला अस्पताल के सामने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के पास धरना देना शुरू किए। यहां तीनों शहर के दुर्ग, भिलाई, रिसाली के महापौर, कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जमा हुए। धरना स्थल पर सभी ने बारी-बारी से नारेबाजी की। राज्य की भाजपा सरकार को जमकर कोसा।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, जानिए नाम