Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: नंदिनी खदान से अच्छी खबर, करोड़ों की सौगात

22/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSP-Modernization-of-various-machines-and-expansion-of-other-facilities-in-Nandini-mine
  • नंदिनी खदान में विभिन्न मशीनों का आधुनिकीकरण एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार
  • 15 बिस्तर वाले नंदिनी खदान चिकित्सालय की बदली सूरत।
  • पुरुष एवं महिला वार्ड, ओ.पी.डी., ड्रेसिंग कक्ष, विश्राम कक्ष समेत गैलरी का पूर्ण रिनोवेशन किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai STeel Plant) के नंदिनी खदान में विभिन्न मशीनों का आधुनिकीकरण एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार किया गया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी एवं विशेष अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (फ्लक्स) सी. श्रीकांत ने नंदिनी खदान में विभिन्न विकास एवं आधुनिकीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका निहारते रहे भिलाई स्टील प्लांट, देखी दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिपिन गिरी ने उपस्थित जनों को बधाई देते हुए नंदिनी खदान से उच्च गुणवत्ता के लाईम स्टोन को कम लागत के साथ निरंतर आपूर्ति करने हेतु प्रोत्साहित किया।

ये खबर भी पढ़ें: भारत बंद: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक भी रहे शामिल, पढ़िए एससी-एसटी आरक्षण, क्रीमीलेयर पर रिपोर्ट

सर्वप्रथम कार्यपालक निदेशक (खदान) बिपिन कुमार गिरी द्वारा नंदिनी खदान चिकित्सालय में किये गए रिनोवेशन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उदघाटन किया गया| जिसमें मुख्य रूप से 15 बिस्तर वाले नंदिनी खदान चिकित्सालय (Nandini Mine Hospital) के पुरुष एवं महिला वार्ड, ओ.पी.डी., ड्रेसिंग कक्ष, विश्राम कक्ष समेत गैलरी का पूर्ण रिनोवेशन किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई न्यूज: नल खोलते आता है इतना खौलता पानी कि पक जाए चावल

इसी कड़ी में नंदिनी खदान के प्रवेश द्वार के समीप कन्टिन्यूस एम्बिएन्ट एयर क्वालिटी स्टेशन (Continuous Ambient Air Quality Station) का उद्घाटन किया गया। यह स्टेशन चौबीसों घंटे वातावरण में प्रवाहित प्रदूषण के कणों का मानिटरिंग कर रिकार्ड करता है जिसकी रिपोर्ट पर्यावरण प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड एवं अन्य शासकीय एजेंसियों को भी भेजी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद भी ईपीएफओ का ऐसा रवैया

इसी कड़ी में बिपिन गिरी ने नंदिनी खदान हेतु लगभग 2.15 करोड़ की लागत से निर्मित अत्याधुनिक आई.डी.एम. ड्रिल मशीन को खदान बिरादरी को समर्पित किया। यह मशीन डी.डी.एम.एस. के सभी मानकों को पूरा करता है तथा यह मशीन पर्यावरण एवं आपरेटर के स्वास्थ्य के भी अनुकूल है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत बंद लाइव: देशभर में दिख रहा असर, स्कूल, इंटरनेट सेवाएं बंद, भिलाई में रैली, पटना में लाठीचार्ज

इस अवसर पर महाप्रबंधक (नंदिनी खदान) पी. एक्का, महाप्रबंधक (नंदिनी खदान) सुधाकर जामुलकर, महाप्रबंधक सह खदान प्रबंधक (नंदिनी खदान) बिरेन्द्र कुमार सहित समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। उद्घाटन कार्यक्रम में रोहित वर्मा, उमेश मिश्रा, भागवत पटेल, आरएस.कोरी सहित यूनियन के अन्य प्रतिनिधियों का विशेष सहयोग रहा।

ये खबर भी पढ़ें: SECL: भू-स्वामियों की रोजगार स्वीकृति में तेज़ी, वर्ष 24-25 में अब तक 337 लोगों को मिली नौकरी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: टाइम ऑफिस न करें बंद, CITU ने C&IT, M&U एवं ED वर्क्स को दिया पत्र, सवाल भी OLAMS था तो नया साफ्टवेयर क्यों खरीदा
Next: Crude Steel Production: चीन, हिंदुस्तान, जापान, तुर्की, ईरान तक का नाम, दूर तक नहीं पाकिस्तान

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.