28 को बोकारो में हड़ताल होगी या नहीं, पर हंगामा तो रोज जारी…

इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, बीएमएस के प्रतिनिधि दिखा रहे एकजुटता। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के सभी खदान और प्लांट में 28 को हड़ताल है। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) की वजह से आचार संहिता लागू है। इसलिए बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में हड़ताल होगी या नहीं इसको लेकर संशय की स्थिति है। 19 अक्टूबर की हड़ताल पर रोक लगाई जा चुकी है। इन सबके बीच बोकारो स्टील प्लांट में प्रबंधन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। ये खबर भी पढ़ें : BSP कार्मिकों का गिफ्ट डकार गए HOD, DIC सा

  • इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, बीएमएस के प्रतिनिधि दिखा रहे एकजुटता।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के सभी खदान और प्लांट में 28 को हड़ताल है। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) की वजह से आचार संहिता लागू है। इसलिए बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में हड़ताल होगी या नहीं इसको लेकर संशय की स्थिति है। 19 अक्टूबर की हड़ताल पर रोक लगाई जा चुकी है। इन सबके बीच बोकारो स्टील प्लांट में प्रबंधन के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। ये खबर भी पढ़ें: BSP कार्मिकों का गिफ्ट डकार गए HOD, DIC साहब दिलवाइए पुरस्कार 25 अक्टूबर को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो द्वारा हॉट स्ट्रिप मिल कैंटीन रेस्ट रूम में सेल प्रबंधन की एकतरफावाद नीति के खिलाफ मजदूरों की एक सभा एटक के वरिष्ठ नेता व आरजीबीएस के कर्मचारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए एनजेसीएस घटक के नेताओं ने कहा कि 39 महीने का एरियर मजदूरों के खून पसीने की कमाई है।ग्रेच्यूटी पर सरकार के इशारे से सीलिंग लगवाकर अपना पिंड छुड़ाना चाहती है। वेतन समझौता को आधा अधुरा करके पिछले तीन सालों से लटका कर रख दिया है। भेदभाव पूर्ण बोनस फार्मूला बनाकर बिना एनजेसीएस की सहमति से प्रबंधन पिछले दिनों प्राप्त 40,500 से अधिक बोनस नहीं देना चाहती है। ये खबर भी पढ़ें: सेल हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी दहाड़ रहे विभागों में 1.1.2022 से एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट और 28% पर्क्स एरियर के साथ अप्रैल 2020 से देने के सवाल पर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है। एकसमान काम करने के बावजूद एडब्लूए की राशि को ठेका मजदूरों के बेसिक पे में शामिल करने को तैयार नहीं है। न ही उसके जॉब के सेक्यूरिटी की कोई गारंटी है। ये खबर भी पढ़ें: QCFI Quality Concepts 2024: जायसवाल निको, भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आए ये अवॉर्ड, देश की 172 क्यूसी टीमों का जमावड़ा बीजीएच में मेडिकल चेकअप (Medical Checkup) के बहाने ठेका मजदूरों की छंटनी की जा रही है। मजदूर आंदोलन में भाग लेने के कारण प्रतिशोध पूर्ण कारवाई निलम्बन, चार्जशीट, और स्थानांतरण आदेश को अभी तक वापस नहीं लिया गया है। इसलिए आज यह संकल्प लेना है कि आगामी 28 अक्टूबर की सेलव्यापी हड़ताल को बोकारो के कोक ओवेन से लेकर एसएमएस, सीसीएस, हॉट स्ट्रिप मिल, सीआएम सहित सभी विभागों के परमानेंट और ठीका मजदूर मिलकर सफल बनाएंगे। हड़ताल के समर्थन में 26 अक्टूबर को ईडी बिल्डिंग पर विशाल मजदूर प्रदर्शन होगा। ये खबर भी पढ़ें: कृषि व ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक जारी सभा को मुख्य रुप से इंटक के महामंत्री बीएन चौबे, सीटू के महामंत्री बीडी प्रसाद, एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद, एचएमएस के महामंत्री राजेंद्र सिंह सिंह, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार ने संबोधित किया। इनके अलावे एटक के ब्रजेश कुमार, सीटू के आरके गोरांई व इंटक के अमर कुमार, एचएमएस के राजेश कुमार ने भी मजदूरों को सम्बोधित किया। ये खबर भी पढ़ें: केंद्रीय श्रमायुक्त को SAIL प्रबंधन ने भेजा जवाब, 25 को बड़ी बैठक, 5 साल के बोनस समझौते पर आई ये बातें