Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी दहाड़ रहे विभागों में
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल हड़ताल: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी दहाड़ रहे विभागों में

24/10/2024 1 minute read
SAIL strike: Bokaro Steel Plant employees roaring in departments

इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस और बीएमएस के आह्वान पर ट्रेड युनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो द्वारा मशीन शॉप में प्रदर्शन।

  • सेल के प्लांट और खदानों में 28 अक्टूबर को हड़ताल है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोनस और बकाया एरियर (SAIL Bonus and Outstanding Arrears) आदि को लेकर 28 अक्टूबर को सेल के सभी प्लांट और खदान में हड़ताल है। इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस और बीएमएस के आह्वान पर ट्रेड युनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो द्वारा मशीन शॉप कैंटीन रेस्ट रूम में प्रबंधन की मनमानी और तानाशाही रवैया के खिलाफ मजदूरों ने जोरदार नारेबाजी किया। बैठक की अध्यक्षता एक्जलरी जोन के कर्मचारी कृष्णा प्रसाद केवट ने किया।

ये खबर भी पढ़ें: रुआबांधा साप्ताहिक बाजार हटाइए मैडम, दिलाइए वृद्धा पेंशन, लोक कलाकार पेंशन

उपस्थित मजदूरों को संबोधित करते हुए एनजेसीएस घटक के नेताओं ने कहा कि बिना शर्त 39 महीने का एरियर का भुगतान करने, ग्रेच्यूटी पर सीलिंग हटाने,अविलंब वेतन समझौता करने, कपटपूर्ण बोनस स्कीम को रद्द कर 40,500 से अधिक देने, 1.1.2022 से एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट सभी मजदूरों को देने,28% पर्क्स एरियर के साथ अप्रैल 2020 से देने एडब्लूए की राशि को ठेका मजदूरों के बेसिक पे में शामिल करने, बीजीएच में मेडिकल चेकअप के बहाने बैक डोर से ठेका मजदूरों की छंटनी पर रोक लगाई जाए।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील के साथ सेनेटरी पैड पर भी Bhilai Steel Plant का ध्यान, डिटेल पढ़िए श्रीमान, कीमत सिर्फ 2 रुपए

एकतरफावाद की नीति को बंद कर द्विपक्षीय वार्ता नीति को अपनाने,मजदूर आंदोलन में भाग लेने के कारण प्रतिशोध पूर्ण कारवाई निलम्बन, चार्जशीट, और स्थानांतरण आदेश को वापस लेने आदि मांगों के लिए बोकारो स्टील प्लांट के सभी मजदूर एकसाथ आगामी 28 अक्टूबर को पूरे देश में सेल के विभिन्न यूनिटों में कार्यरत मजदूरों के साथ हड़ताल में रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL राउरकेला इस्पात संयंत्र: SMS-2 ने कास्टिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

नेताओं ने कहा कि सेल प्रबंधन (SAIL Management) मजदूरों के प्रति संवेदनहीन हो गई है। एकतरफावाद चलाना चाहती है। प्रबंधन का कोई भी शर्त और मनमानी अब मजदूर नहीं चलने देगा।हर मनमानी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है। आगामी 28 अक्टूबर की सेलव्यापी हड़ताल के समर्थन में 26 अक्टूबर को इडी बिल्डिंग पर विशाल प्रदर्शन होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Big news: छत्तीसगढ़ कोयला और कस्टम मीलिंग घोटाले के आरोपियों का होगा नार्को टेस्ट, ईडी ने कसा शिकंजा

सभा को मुख्य रूप से एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह, इंटक के संयुक्त महामंत्री दीपक मिश्रा, बीएमएस के महामंत्री विनोद कुमार, सीटू के संगठन मंत्री आरके गोरांई व विजय कुमार ने सम्बोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ जॉब न्यूज: पीएचई में 261 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 पेंशन, ईपीएफओ, ईवीएम, सुप्रीम कोर्ट और महाराष्ट्र चुनाव पर रिपोर्ट
Next: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: डोंगरगढ़-कबीरधाम-मुंगेली-कटघोरा रेलमार्ग के लिए 300 करोड़ स्वीकृत

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.