SAIL ISP-DSP के नए डायरेक्टर इंचार्ज बने ईडी प्रोजेक्ट सुरजित मिश्रा, ये थे लाइन में
विस्तार से पढ़िए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में 12 अधिकारियों का नाम है। सूचनाजी न्यूज, दुर्गापर/बर्नपुर। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (Steel Authority of India Limited-SAIL) के इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (IISCO Burnpur Steel Plant and Durgapur Steel Plant) के नए डायरेक्टर इंचार्ज सुरजित मिश्रा का नाम फाइनल हो गया है। चयन होते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। सेल डीएसपी और आइएसपी के नए मुखिया को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही है। आइएसपी के ईडी प्रोजेक्ट अब दोनों प्लांट क
विस्तार से पढ़िए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची में 12 अधिकारियों का नाम है।
सूचनाजी न्यूज, दुर्गापर/बर्नपुर। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (Steel Authority of India Limited-SAIL) के इस्को बर्नपुर और दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (IISCO Burnpur Steel Plant and Durgapur Steel Plant) के नए डायरेक्टर इंचार्ज सुरजित मिश्रा का नाम फाइनल हो गया है। चयन होते ही बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। सेल डीएसपी और आइएसपी के नए मुखिया को लेकर काफी उम्मीदें लगाई जा रही है। आइएसपी के ईडी प्रोजेक्ट अब दोनों प्लांट के मुखिया होंगे। आइएसपी का एक्सपांशन प्राेजेक्ट इस वक्त चल रहा है, ऐसे में इनका चयन काफी मायने रखता है। ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएफओ, EPS 95 पेंशन और मोदी सरकार, आगे क्या? सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) ने शनिवार को डीआइएसपी पोस्ट के लिए इंटरव्यू लिया। 12 उम्मीदवारों का ऑनलाइन इंटरव्यू लिया गया। सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक दुर्गापुर स्टील प्लांट-इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के नए डीआइसी का इंटरव्यू चला।
बता दें कि पूर्व डायरेक्टर इंचार्ज बीपी सिंह नाल्को में ज्वाइन कर चुके हैं। इसलिए यहां पद रिक्त था। कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही नए मुखिया कार्यभार संभाल लेंगे। सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, सेफी वाइस प्रेसिडेंट अजय कुमार पांडेय, इस्को बर्नपुर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार सुमन, महासचिव निशिकांत चौधरी ने बधाई दी है।
सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कई अधिकारियों के अलावा अन्य कंपनियों के 12 अफसरों को शॉर्टलिस्ट किया था।
ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब