Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन: भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर, BSP, NMDC, FCI के उच्च पेंशन पर EPFO का ये जवाब

09/04/2025 1 minute read
EPS 95 Higher Pension: Provident Fund Commissioner Abhishek Kumar transferred to Chennai, this is EPFO's reply on higher pension of BSP, NMDC, FCI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित मांग पत्र ईपीएफओ को सौंपा गया। बीएसपी और एनएमडीसी का भी मामला उठा।

  • कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत उच्च पेंशन और न्यूनतम पेंशन का मामला उठा।
  • ईपीएस 95 पेंशन राष्ट्रीय संघर्ष समिति, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।
  • उच्च पेंशन के मामले में जहां डिमांड लेटर्स के बाद रकम जमा कर दी जाएगी, वहां 1 माह के भीतर पेंशन होगी चालू।
  • संबंधित व्यक्ति को उनका एरियर्स का भी भुगतान तुरंत किया जाएगा, ताकि उन्हें ब्याज की हानि न हो।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। कर्मचारी पेंशन योजना 1995 (Employee Pension Scheme 1995): ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) को लेकर एक बार फिर पेंशनभोगी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) कार्यालय पहुंचे। सेल के भिलाई स्टील प्लांट और एनएमडीसी का मुद्दा उठाया गया। कर्मचारियों और अधिकारियों को ईपीएस 95 उच्च पेंशन से वंचित करने पर नाराजगी जाहिर की गई।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO के 8 करोड़ सब्सक्राइबर, 78 लाख पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खबर, CBT की मंजूरी पर अमल

ईपीएफओ (EPFO) अफसरों से संवाद से पहले भविष्य निधि आयुक्त अभिषेक कुमार को विदाई दी गई। 8 अप्रैल 25 को अभिषेक कुमार का चेन्नई ट्रांसफर कर दिया गया है। राष्ट्रीय संघर्ष समिति, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: RSS प्रमुख मोहन भागवत से PM Modi की शिकायत, EPS 95 पेंशनर्स मांग रहे भीख

पेंशनभोगियों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित था। यह ज्ञापन न्यूनतम पेंशन में वृद्धि और सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार उच्च पेंशन को लागू करने संबंधी था। यह पत्र राष्ट्रीय संघर्ष समिति के आदेशानुसार दिया गया, जिसकी प्रतिलिपियां वित्त मंत्री, श्रम मंत्री, केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त और क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त को संबोधित थी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशनभोगी बोले–पीएम को म्यांमार याद है, पेंशनर्स नहीं, EPFO पर भी गुस्सा

राष्ट्रीय संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने कहा कि अभिषेक कुमार के लगभग तीन साल के कार्यकाल में कार्यालय के अंदर बहुत सारे सिस्टम्स को ठीक किया गया। जिसके कारण वृद्धजनों को अब आसानी से पेंशन मिल पाती है। विधवा पेंशन हो या नाम में कोई त्रुटि रह गई हो, या जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना हो, आसानी से काम होता है।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनभोगियों को 9000 पेंशन की गारंटी कहीं ख्वाब या झांसा तो नहीं

वर्ष में एक बार “जीवन प्रमाण पत्र एकत्रीकरण” का आयोजन होता है, जहां सारे वृद्धजन आकर आसानी से अपना प्रमाण पत्र बनवा देते हैं। उनके कारण, उनके निर्देशों के तहत, उनके समस्त स्टाफ का व्यवहार भी हमेशा मित्रवत रहता था और वे सब पेंशनर्स के मदद के लिए तत्पर रहते थे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: नहीं दे सकते न्यूनतम पेंशन, फिर क्यों अंशदान रहे जारी

अभिषेक कुमार ने औपचारिक वार्ता के दौरान बताया कि उच्च पेंशन के मामले में जहां डिमांड लेटर्स के बाद रकम जमा कर दी जाएगी, वे प्रयत्न करेंगे कि एक महीने से भी कम समय में उच्च पेंशन प्रारंभ हो जाए और साथ ही संबंधित व्यक्ति को उनका एरियर्स का भी भुगतान तुरंत हो, ताकि उन्हें ब्याज की हानि न हो।

ये खबर भी पढ़ें: जन प्रतिनिधियों के पेंशन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर हो याचिका, भड़के EPS 95 Pensioners, नेताओं से लें आयकर

उन्होंने भावुक होकर यह भी कहा कि उनका मानना है कि आप सभी वृद्धजनों ने देश के विकास में 35 40 सालों तक योगदान दिया है, इसलिए आप सब की सहायता करना मेरा मानवीय धर्म है। मेरा भाग्य है कि मैं ऐसे पद पर हूं जिससे मैं आपकी सहायता कर पा रहा हूं।

ये खबर भी पढ़ें: नेताओं के वेतन–दोहरी–तिहरी पेंशन, सुख–सुविधाओं में 10 प्रतिशत कटौती से 78  लाख EPS 95 पेंशनरों की चल जाएगी दाल–रोटी

बीएसपी, एनएमडीसी, एफसीआई, राज्य वन विकास के हायर पेंशन पर ये जवाब

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant), एनएमडीसी (NMDC), एफसीआई (FCI), राज्य वन विकास निगम इत्यादि के उच्च पेंशन के विषय में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे केंद्रीय भविष्य निधि संगठन के आदेशानुसार कार्य कर रहे हैं। धीरे धीरे लगभग सभी विभागों के पात्र व्यक्तियों को डिमांड लेटर्स भेजना भी शुरू हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: ईपीएस 95 पेंशनभोगियों का दर्द कब होगा खत्म

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के 1800 आवेदकों को डिमांड लेटर जारी

एलएम सिद्दीकी द्वारा प्रश्न उठाया गया कि विशाखापत्तनम स्टील प्लांट के 1800 आवेदकों को राजनैतिक हस्तक्षेप के बाद डिमांड लेटर्स जारी किए गए और चेन्नई एनटीपीसी के 1700 आवेदकों को हाईकोर्ट के आदेशों के बाद डिमांड लेटर्स भेजे गए, जबकि शुरू में उनके भी समस्त संयुक्त विकल्प पत्र रिजेक्ट किए जा चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension को लेकर EPFO आफिस पहुंचे BSP के ईडी फाइनेंस, भविष्य निधि आयुक्त से मंथन

ट्रस्ट रूल्स की कुछ अड़चनों से बीएसपी की रुकी पेंशन

एनएमडीसी और बीएसपी के मामलों पर अभिषेक कुमार ने स्पष्ट किया कि उन्हें कई चाही गई सूचनाओं के उपलब्ध नहीं कराने और ट्रस्ट रूल्स की कुछ अड़चनों के कारण डिमांड लेटर्स जारी नहीं किए गए हैं

ये खबर भी पढ़ें: EPFO को पेंशनभोगी क्यों गाली देते हैं, ये है 5 कारण

इस मौके पर गौरव डोगरा, आरपीएफसी 2 और सुधांशु-सहायक प्रोविडेंट फंड कमिश्नर भी उपस्थित थे जिन्होंने ट्रांसफर में रायपुर ऑफिस अभी ज्वाइन किया है। इन दोनों अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे वृद्धजनों के पेंशन संबंधी मामलों में हमेशा मदद करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: न्यूनतम पेंशन 7500+DA+ स्वास्थ्य सुविधा दें मोदी जी

इस अवसर पर वरदराजन-अध्यक्ष , एफसीआई रिटायर्ड एंप्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन, नारायण भावसार, अध्यक्ष, राज्य वन विकास निगम, राजेंद्र पिल्लै, बीएसपी, एचएन यादव, एनटीपीसी, बीजे पटनायक, एनएमडीसी ने भी अपने उद्गार प्रकट किए। टीकाराम साहू, वीपी श्रीवास, सुकृति राय, एवं अन्य साथी भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो जनरल हॉस्पिटल की ओपीडी छोड़ अक्सर लापता रहते हैं धरती के भगवान, मरीज परेशान

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ से हट रही नक्सलगढ़ की काली छाया, सबने विकास अपनाया
Next: बोकारो स्टील प्लांट हिंसा: जिला प्रशासन ने विस्थापितों को धरना-प्रदर्शन और घेराव की नहीं दी थी अनुमति, होगा एक्शन

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.