आंधी की चपेट में BSP का सेक्टर 9 हॉस्पिटल, इलेक्ट्रिक वायर ब्लास्ट, लगी आग, कार्मिकों ने बचाया तबाही से
असर अस्पताल की ऑनलाइन सेवाओं पर भी पड़ा है। डॉक्टर फिलहाल ऑनलाइन सिस्टम के बजाय ऑफलाइन पर्चियां लिख रहे हैं। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इसका असर भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के सेक्टर-9 अस्पताल पर भी पड़ा। अस्पताल के आईसीयू के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डाक्टर, कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ फायर एक्सटिंग्विशर लेकर मौके पर पहुंच गए
- असर अस्पताल की ऑनलाइन सेवाओं पर भी पड़ा है। डॉक्टर फिलहाल ऑनलाइन सिस्टम के बजाय ऑफलाइन पर्चियां लिख रहे हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बुधवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। इसका असर भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के सेक्टर-9 अस्पताल पर भी पड़ा। अस्पताल के आईसीयू के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) लाइन में गुरुवार सुबह शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के डाक्टर, कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड और अन्य स्टाफ फायर एक्सटिंग्विशर लेकर मौके पर पहुंच गए। खुद ही आग को फैलने से रोक लिया। तब तक फायर ब्रिगेड भी पहुंच चुकी थी।
बताया जा रहा है कि 15 से अधिक अग्निशमन यंत्रों की मदद से चारों ओर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद छत पर लगी आग पर काबू पा लिया गया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। कर्मचारियों की सक्रियता को आग को काबू किया गया, अन्यथा आग का दायरा फैल जाता। इससे अस्पताल को भारी नुकसान होता और मरीजों को परेशानी होती। फायर फाइटिंग सिस्टम अपग्रेड होने का फायदा मिला कि अलॉर्म बजते ही सबको जानकारी मिली। जीएम शाहिद अहमद, पूर्व ओए महासचिव परविंदर सिंह समेत कई डायरेक्टर भी छत पर आग बुझाते हुए नजर आए।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Breaking News: कर्मचारियों-अधिकारियों के पर्क्स बढ़े, नए आयकर नियमों से बदली व्यवस्था, सेफी की पहल लाई रंग, पढ़ें कितने रुपए का फायदा
आग लगने के कारण अस्पताल के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। इसका असर अस्पताल की ऑनलाइन सेवाओं पर भी पड़ा है। डॉक्टर फिलहाल ऑनलाइन सिस्टम के बजाय ऑफलाइन पर्चियां लिख रहे हैं। इसके चलते अस्पताल की फार्मेसी में मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
तेज आंधी के दौरान अस्पताल परिसर की एक वायरिंग भी इसकी चपेट में आ गई। एल्यूमीनियम तार में कार्बन बनने और स्पार्किंग होने से आग भड़क गई। अस्पताल प्रबंधन का हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) भी बुधवार शाम करीब 7 बजे से प्रभावित बताया जा रहा है। आंधी के कारण सिस्टम में तकनीकी समस्या आ गई थी।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bokaro Steel Plant Recruitment for Young Professionals: 1 लाख 40 हजार तक सैलरी, आवेदन शुरू, अंतिम तारीख 1 जुलाई
गुरुवार सुबह तकनीकी टीम मरम्मत कार्य शुरू करने पहुंचती, उससे पहले ही आग लगने की घटना सामने आ गई। अस्पताल में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम लगा हुआ है। धुआं उठते ही सेंसर सक्रिय हो गए और पूरे परिसर में अलार्म बजने लगा। इससे अस्पताल में कुछ समय के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई।
खबर भी पढ़ें: SAIL New Lease Policy: सेल को मिलेगा राजस्व, टाउनशिप को नया जीवन, मेहनत सेफी की, श्रेय ले रहा कोई और
बीएसपी टाउनशिप के इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज में रखी दवाओं को नुकसान पहुंच सकता है। यहां जीवनरक्षक इंजेक्शन, इंसुलिन और अन्य तापमान-संवेदनशील दवाएं सुरक्षित रखी गई हैं।
ये खबर भी पढ़ें: बिकने नहीं देंगे सेक्टर 9 हॉस्पिटल: कलेक्टर साहब आप भी कुछ कीजिए, बीएसपी सबकुछ छुपा रहा