IISCO Steel Plant: अब चुनावी वादों पर अमल की बारी, ट्रांसफर किए गए सोनू और रोशन की कराओ घर वापसी, BMS दफ्तर में कल जमावड़ा

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट-आइएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन का रिजल्ट आने के बाद अब कर्मचारियों ने मुद्दों पर बात करनी शुरू कर दी है। ट्रांसफर किए गए दो कर्मचारियों की घर वापसी की आवाज उठ गई है। बकायदा बीएमएस कार्यालय में युवा कर्मचारियों की बैठक 4 अक्टूबर को होने जा रही है। आइएसपी

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। इस्को स्टील प्लांट-आइएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन का रिजल्ट आने के बाद अब कर्मचारियों ने मुद्दों पर बात करनी शुरू कर दी है। ट्रांसफर किए गए दो कर्मचारियों की घर वापसी की आवाज उठ गई है। बकायदा बीएमएस कार्यालय में युवा कर्मचारियों की बैठक 4 अक्टूबर को होने जा रही है। आइएसपी के कर्मचारी अब एकजुटता का परिचय देते हुए इस मुद्दे को उठा रहे हैं। बीएमएस नेताओं से बातचीत होने के बाद बैठक का शेड्यूल तय किया गया है। BMS ने अपने चुनावी घोषणापत्र में वादा किया था कि जीत के बाद हमारे हक की लड़ाई लड़ने वाले हमारे दोनों साथी सोनू सिंह और रोशन शर्मा का स्थानांतरण बदले की भावना से किया गया था, उन्हें वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें इसी सिलसिले में 4 अक्टूबर, रविवार को शाम 6:30 बजे BMS कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। सभी युवा कर्मचारियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचें। BMS प्रतिनिधियों के विचार और आगे की रणनीति को सुनें। सोनू सिंह और रोशन शर्मा की वापसी के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इस विषय पर अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार भी रखें। ये खबर भी पढ़ें: पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं… आइएसपी कर्मचारियों का कहना है कि यह सिर्फ दो साथियों की लड़ाई नहीं है यह हमारे अधिकार, एकजुटता और न्याय की लड़ाई है। आइए, साथ आएं। आवाज़ बुलंद करें। अपने साथियों की वापसी के लिए मजबूती से खड़े हों। ये खबर भी पढ़ें: Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य