IISCO Steel Plant Union Election: घोषणा पत्र बनना शुरू, SAIL ISP इंटक का नारा, आपकी सलाह-हमारा संकल्प

इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में कुल करीब साढ़े 3 हजार कर्मचारी हैं। सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में यूनियन चुनाव होने वाला है। हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर से पहले चुनाव कराना है। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही यूनियनों ने अभियान तेज कर दिया है। इंटक यूनियन घोषणा पत्र बनाने की मुहिम में जुट गया है। कर्मचारियों के बीच पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। विभागों की समस्याओं और बुनियादी मुद्दों पर फीडबैक लिए जा रहे हैं। इंटक नेताओं ने कर्मचारियों

  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में कुल करीब साढ़े 3 हजार कर्मचारी हैं।
सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में यूनियन चुनाव होने वाला है। हाईकोर्ट के आदेश पर सितंबर से पहले चुनाव कराना है। चुनाव की तारीख घोषित होने से पहले ही यूनियनों ने अभियान तेज कर दिया है। इंटक यूनियन घोषणा पत्र बनाने की मुहिम में जुट गया है। कर्मचारियों के बीच पदाधिकारी पहुंच रहे हैं। विभागों की समस्याओं और बुनियादी मुद्दों पर फीडबैक लिए जा रहे हैं। इंटक नेताओं ने कर्मचारियों के बीच नारा दिया है कि सलाह आपकी-हमारा संकल्प…। यानी कर्मचारियों से जो सुझाव आएंगे, उसको पूरा करने का संकल्प लिया जाएगा। सभी सुझावों का अध्ययन करने के बाद घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। चुनाव की तारीख घोषित होते ही कर्मचारियों के बीच घोषणा पत्र सार्वजनिक होगा। ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: राजस्व में सबसे आगे भिलाई स्टील प्लांट, पर मुनाफे में तीसरे नंबर पर, RSP अव्वल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में कुल करीब साढ़े 3 हजार कर्मचारी हैं। आइएसपी में मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा हासिल करने के लिए 51 प्रतिशत वोट जरूरी है। अगर, 51 प्रतिशत से कम वोट मिलेगा तो सभी यूनियन के नेताओं के लेकर एक काउंसिल बना दी जाएगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Q1 Results: सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले-आगे और मजबूत होगी कंपनी इसलिए यूनियनों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इंटक के जनरल सेक्रेटरी विप्लब मांझी, सेक्रेटरी विवेकानंद कुमार के नेतृत्व में टीम लगी हुई है। पिछले पांच दिनों से कोक ओवन, यूएसएम, यूटिलिटी, एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट में इंटक नेता पहुंच चुके हैं। बारी-बारी से सभी विभागों का दौरा करके सुझाव लिए जा रहे हैं। मकसद यह है कि कर्मचारियों की सलाह लेकर यूनियन अपना संकल्प घोषित कर सके। फिलहाल, अधिकारिक रूप से चुनाव की तारीख घोषित होने का इंतजार है। ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्तीय परिणाम: Bokaro Steel Plant पूरे सेल में EBITDA में टॉप पर