SAIL Q1 Results: सेल का मुनाफा 138% से अधिक बढ़ा, पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, चेयरमैन बोले-आगे और मजबूत होगी कंपनी
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में शुद्ध लाभ (Net Profit) में 138 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। 24 जुलाई 2026 को जारी वित्तीय परिणामों के अनुसार, 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में SAIL ने मजबूत लाभ अर्जित किया। हालांकि इस दौरान कंपनी ने योजनाबद्ध तरीक
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2026) के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में शुद्ध लाभ (Net Profit) में 138 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है। 24 जुलाई 2026 को जारी वित्तीय परिणामों के अनुसार, 30 जून 2026 को समाप्त तिमाही में SAIL ने मजबूत लाभ अर्जित किया। हालांकि इस दौरान कंपनी ने योजनाबद्ध तरीके से कुछ मरम्मत एवं रखरखाव (Repair & Maintenance) कार्य पहले ही करा लिए, जिसके कारण उत्पादन और बिक्री की मात्रा (Volumes) पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में कुछ कम रही। ये खबर भी पढ़ें: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का वित्तीय परिणाम: Bokaro Steel Plant पूरे सेल में EBITDA में टॉप पर वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच लिया गया रणनीतिक फैसला कंपनी ने बताया कि दुनिया भर में भू-राजनीतिक (Geopolitical) परिस्थितियों के कारण सप्लाई चेन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पहले से निर्धारित मरम्मत कार्यों को इसी तिमाही में पूरा कराया गया। SAIL का मानना है कि यह दूरदर्शी कदम आने वाली तिमाहियों में उत्पादन को अधिक स्थिर बनाएगा और कंपनी के प्रदर्शन को और बेहतर करेगा। ये खबर भी पढ़ें: Income Tax Return: कम टैक्स के चक्कर में अधूरी जानकारी के साथ न भरें ITR, वरना फंसना तय चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार पांडा ने क्या कहा SAIL के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत का इस्पात उद्योग घरेलू मांग के दम पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि SAIL ने बेहतर परिचालन दक्षता (Operational Efficiency), लागत पर प्रभावी नियंत्रण (Cost Management) और मजबूत विपणन रणनीति (Marketing Initiatives) के कारण वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उल्लेखनीय लाभ अर्जित किया है। डॉ. पांडा ने विश्वास जताया कि कंपनी अपनी मजबूत विनिर्माण क्षमता (Manufacturing Capability) का पूरा लाभ उठाते हुए आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करेगी तथा देश में लगातार बढ़ रही इस्पात की मांग का लाभ उठाएगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को चाहिए 39 माह का बकाया एरियर, 2022 से अतिरिक्त इंक्रीमेंट, S-12 ग्रेड, CITU ने छेड़ा हस्ताक्षर अभियान कर्मचारियों के लिए क्यों है अच्छी खबर किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी का मजबूत वित्तीय प्रदर्शन कर्मचारियों और निवेशकों, दोनों के लिए सकारात्मक संकेत माना जाता है। लगातार बढ़ते मुनाफे और बेहतर परिचालन से भविष्य में उत्पादन, निवेश, आधुनिकीकरण और कारोबारी विस्तार को गति मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। वहीं, SAIL प्रबंधन ने भी संकेत दिया है कि कंपनी आने वाली तिमाहियों में और अधिक स्थिर एवं बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट Modernization-Expansion Project के लिए 31,000 करोड़ और 42 महीना तयPerformance of Q1FY27 at a glance
Particulars Unit Q1 25-26 Q4 25-26 Q1 26-27 Crude steel production Million Tonnes 4.85 5.08 4.76 Sales volume Million Tonnes 4.55 5.32 4.16 Revenue from operations Rs. Crore 25,921 30,813 26,246 Earnings before interest, tax, depreciation and amortization (EBITDA) Rs. Crore 2,925 4,762 4,356 Profit before exceptional items and tax Rs. Crore 890 2,653 2,303 Exceptional items Rs. Crore 0 (330) (144) Profit before tax (PBT) Rs. Crore 890 2,324 2,159 Profit after tax (PAT) Rs. Crore 685 1,680 1,636