छत्तीसगढ़ में घूमने की शानदार जगह जशपुर, एडवेंचर, इको-टूरिज्म और ट्रिप्पी हिल्स
पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर ले रहा नया रूप। एडवेंचर, इको-टूरिज्म को मिल रहा है प्रोत्साहन। कस्टमाइज्ड टूर पैकेज और रील्स, वीडियोस से फेमस हो रहा ट्रिप्पी हिल्स अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो जशपुर जरूर आइए। यहां आपको हरियाली की गोद में जो आनंद आएगा, शायद ही भूल पाएंगे। ये खबर भी पढ़ें : SAIL ISP: हड़ताल के लिए निकली बाइक रैली, प्रबंधन ने 50 को थमाया नोटिस, ड्यूटी आने वालों को मटर पनीर, अंडा, फल, जूस यहां के घने जंगल
- पर्यटन के क्षेत्र में जशपुर ले रहा नया रूप।
- एडवेंचर, इको-टूरिज्म को मिल रहा है प्रोत्साहन।
- कस्टमाइज्ड टूर पैकेज और रील्स, वीडियोस से फेमस हो रहा ट्रिप्पी हिल्स
- अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।
घने जंगल, पर्वतीय क्षेत्र और अनोखी आदिवासी संस्कृति ने जशपुर को एक विशेष पहचान दिलाई है। छत्तीसगढ़ सरकार का यहां खास फोकस है।[/caption]
ये खबर भी पढ़ें: सेफी उपाध्यक्ष अजय पांडेय का पहले सम्मान, फिर JO 2008-10 बैच के लंबित मुद्दों पर चर्चा
ट्रिप्पी हिल्स का उद्देश्य पर्यटकों को जशपुर की जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य के करीब लाना है। इसके तहत पर्यावरण के अनुकूल गतिविधियाँ जैसे, बर्ड वॉचिंग, और प्राकृतिक स्थल भ्रमण आयोजित किए जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF
इन गतिविधियों से पर्यटकों को पर्यावरणीय स्थिरता का भी ज्ञान मिलता है। रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रेकिंग और नदी के किनारे कैंपिंग जैसी गतिविधियाँ पर्यटकों के लिए रोमांचक अनुभव साबित होती हैं। जशपुर के प्राकृतिक परिदृश्य में आयोजित इन गतिविधियों के जरिए पर्यटक न केवल जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं, बल्कि साहसिक खेलों का आनंद भी ले सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF
जशपुर का पर्यटन परिदृश्य धीरे-धीरे बदल रहा है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev sai) को जाता है, जिनकी पहल से प्रदेश में नवाचार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ का खूबसूरत और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों से परिपूर्ण जिला जशपुर अब तेजी से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट के GM लापता, खोज रही पुलिस-CISF
इस विरासत को उजागर करने और पर्यटन को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को जशपुर के दो युवाओं सौरभ सिंह और प्रवीण कुमार सिंह द्वारा शुरू किया गया था। ट्रिप्पी हिल्स का मुख्य उद्देश्य न केवल पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान करना है, बल्कि उन्हें जशपुर की प्राकृतिक और सांस्कृतिक संपदा से भी जोड़ना है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी
यह स्टार्टअप एक इको-फ्रेंडली मॉडल के तहत कार्य कर रहा है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना, पर्यटकों को स्थानीय और अनूठे अनुभव प्रदान करता है। ट्रिप्पी हिल्स के संस्थापकों का कहना है कि उनकी प्रेरणा जशपुर की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: BGH में ऑटोमेटेड बायो-केमिस्ट्री & हिमेटोलॉजी एनालाइजर की सौगात, जांच में अब तेजी
उनका उद्देश्य एक ऐसा पर्यटन मॉडल तैयार करना है, जो न केवल पर्यटकों के लिए रोमांचक हो, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन को भी बनाए रखे। ट्रिप्पी हिल्स ने इको-फ्रेंडली दृष्टिकोण अपनाते हुए पर्यटन को प्रकृति के करीब पहुंचाने का प्रयास किया है।
ये खबर भी पढ़ें: ITR: आयकर रिटर्न जमा करने की अंतिम तारीख अब 15 नवंबर