झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त
सूचनाजी न्यूज। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (Maharani Laxmibai Medical College) में शुक्रवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में लगी, जिससे 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और वहां मौजूद स्टाफ और लोगों ने बचाव कार्य करते हुए 40 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत इस घटना में दमकल की कई गाड़ियां तुर
सूचनाजी न्यूज। झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज (Maharani Laxmibai Medical College) में शुक्रवार रात भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यह आग नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में लगी, जिससे 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई, और वहां मौजूद स्टाफ और लोगों ने बचाव कार्य करते हुए 40 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगी गिना रहे EPS 95 National Agitation Committee की असफलता के कारण, आप कितने सहमत इस घटना में दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए खिड़कियों की जालियां तोड़कर शिशुओं को बाहर निकाला गया। आग के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। साथ ही अधिकारियों को जांच रिपोर्ट 12 घंटे के भीतर सौंपने का निर्देश दिया है ये खबर भी पढ़ें: मोदी जी, ईपीएफओ और मंत्रीजी कैसे कटेगी 1000 में जिंदगी, रो रहे पेंशनभोगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज उत्तर प्रदेश के झाँसी मेडिकल कॉलेज में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है. ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बीएसपी स्कूलों के 235 बच्चों में बंटा 36.27 लाख