लापता SAIL BSP कर्मचारी संतोष चंद्राकर लौट आए घर, परिवार में लौटी खुशियां
जब संतोष चंद्राकर सकुशल अपने घर पहुंचे, तो परिजनों की जान में जान आई। उनके सही-सलामत लौटने से परिवार में छाया सन्नाटा और मायूसी तुरंत खुशियों में बदल गई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारी संतोष कुमार चंद्राकर (उम्र 55 वर्ष) के सकुशल घर लौटने से उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। बुधवार सुबह से अचानक लापता हुए संतोष चंद्राकर शाम को लगभग 6:30 बजे अपने घर सुरक्षित वापस लौट आए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरोदा सेक्टर (आई-पॉकेट, मकान नंबर 15 बी) निवासी संतोष चंद्राकर सुबह लगभग 8:00 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने प्लांट से लेकर रिश्तेदारों और परिचितों के यहाँ उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।
सोशल मीडिया पर जारी की गई थी अपील
परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर लोगों से मदद की अपील भी की थी। दिनभर परिवार में चिंता और गमगीन माहौल बना रहा।
शाम 6:30 बजे लौटे घर
दिनभर की तलाश और बेचैनी के बाद शाम करीब 6:30 बजे जब संतोष चंद्राकर सकुशल अपने घर पहुंचे, तो परिजनों की जान में जान आई। उनके सही-सलामत लौटने से परिवार में छाया सन्नाटा और मायूसी तुरंत खुशियों में बदल गई।