SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए 1 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। आधिकारिक रूप से तारीख घोषित नहीं की गई है। मंगलवार को सेल प्रबंधन की तरफ से पत्र जारी होने की संभावना है। मौखिक रूप से सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के शीर्ष नेताओं

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल कर्मचारियों का बोनस तय करने के लिए 1 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। आधिकारिक रूप से तारीख घोषित नहीं की गई है। मंगलवार को सेल प्रबंधन की तरफ से पत्र जारी होने की संभावना है। मौखिक रूप से सेल प्रबंधन ने एनजेसीएस के शीर्ष नेताओं से बातचीत कर ली है। केंद्रीय नेताओं से 1 तारीख को बैठक करने पर सहमति बनी है। सेल पर्सनल आफिस से आधिकारिक पत्र पर साइन होते ही बुलावा भेज दिया जाएगा। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्टी-एनजेसीएस सदस्य व इंटक बोकारो के महासचिव बीएन चौबे और एचएमएस महासचिव राजेंद्र सिंह को इस बारे में सूचित किया जा चुका है। बीएन चौबे ने बताया कि एनजेसीएस कोर ग्रुप की मीटिंग में सभी यूनियन से 2-2 सदस्य शामिल होंगे। प्रबंधन से डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह समेत कारपोरेट आफिस से अन्य उच्चाधिकारी बैठक में हिस्सा लेंगे। सभी यूनियन हेड से सेल प्रबंधन की बात हो चुकी है। 1 अक्टूबर को बैठक रखने के लिए सहमति ली जा चुकी है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र बता दें कि पिछले साल साढ़े 29 हजार रुपए बोनस कर्मचारियों के खाते में डाल दिए गए थे। प्रबंधन के साथ एनजेसीएस बैठक बेनतीजा ही समाप्त हो गई थी। यूनियन नेता 40 हजार से अधिक मांग रहे थे। काफी विवाद हुआ था। अंत में प्रबंधन ने यूनियन नेताओं की मांग को नजर अंदाज करते हुए कर्मचारियों के खाते में बोनस की राशि डाल दी थी। कर्मचारियों के खाते में पैसा आते ही सारा गुस्सा शांत हो चुका था। यूनियनें बड़े आंदोलन के लिए आह्वान करती रहीं, लेकिन कर्मचारियों का समर्थन नहीं मिला था। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल सेल बोनस मीटिंग में इंटक से डॉक्टर जी. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे, एचएमएस से संजय वढावकर, राजेंद्र सिंह, सीटू से ललित मोहन मिश्र, विश्वरूप बनर्जी, एटक से डी. आदिनारायण, रामाश्रय प्रसाद, बीएमएस से डीके पांडेय, रंजय कुमार, सेलम और विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट की मान्यता प्राप्त यूनियन के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR