NJCS सदस्य व बोकारो HMS के राजेंद्र सिंह ICU में भर्ती, ये है मेडिकल अपडेट
72 वर्षीय राजेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बीएन चौबे ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) से बड़ी खबर है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फार स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) सदस्य व एचएमएस बोकारो के महासचिव राजेंद्र सिंह का इलाज बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच (Bokaro General Hospital - BGH) के आइसीयू में चल रहा है। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: राष्ट्रीय हड़ताल 20 मई के बजा
- 72 वर्षीय राजेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बीएन चौबे ने बताया कि घबराने की बात नहीं है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) से बड़ी खबर है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फार स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस (National Joint Committee for Steel Industry-NJCS) सदस्य व एचएमएस बोकारो के महासचिव राजेंद्र सिंह का इलाज बोकारो जनरल हॉस्पिटल-बीजीएच (Bokaro General Hospital - BGH) के आइसीयू में चल रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: राष्ट्रीय हड़ताल 20 मई के बजाय अब 9 जुलाई को, भारत-पाक तनाव से बदली तारीख
अचानक से न्यूरो प्रॉब्लम की शिकायत पर उन्हें बीजीएच में भर्ती किया गया है। 72 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। बायें तरफ के हाथ-पैर में भी इसका असर दिख रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक स्थिति नियंत्रण में है। बावजूद, अपोलो कोलकाता ले जाने की सलाह दी गई है, ताकि समुचित जांच हो सके। खबर लगते ही एनजेसीएस सदस्य व इंटक महासचिव बीएन चौबे, पूर्व विधायक बीरंची नारायण भी राजेंद्र सिंह का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
ये खबर भी पढ़ें: 49 साल में पहली बार पटरी से उतरा बीएसपी का समर कैंप, 1 माह के बजाय अब 20 दिन का, उद्घाटन समारोह तक नहीं
क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ-किम्स के महासचिव व एचएमएस के राष्ट्रीय पदाधिकारी राजेंद्र सिंह के जल्द ठीक होने की दुआएं की जा रही है। यूनियन के एक पदाधिकारी ने बताया कि राजेंद्र सिंह लखनऊ मीटिंग में गए थे, वहीं तबीयत खराब हुई थी। सिर में दर्द की शिकायत थी। बोकारो लौटने पर बीजीएच में प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद आइसीयू में भर्ती कर दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Big News: एक मुश्त संपत्तिकर जमा करने पर 6.25% छूट, वरना 18% सरचार्ज
राजेंद्र सिंह बातचीत कर रहे हैं। लेकिन खड़े होने पर बायें पैर और हाथ में समस्या आ रही है। 72 वर्षीय राजेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद बीएन चौबे ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। वह अपने बेड पर बैठ भी रहे हैं। बावजूद, डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए कोलकाता अपोलो ले जाने की सलाह दी है। बीजीएच के आइसीयू में भर्ती है। परिवार वालों को आगे का फैसला लेना है।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: छत्तीसगढ़ के सीएम दंतेवाड़ा-बीजापुर पहुंचे, योजनाओं की जानी जमीनी हकीकत, CRPF जवानों का बढ़ाया हौसला