चलती ट्रेन में नहीं मिली पैसेंजर को चाय, सोशल मीडिया पर रेल मंत्री को किया टैग, फिर मिली इंस्टेंट चाय...!

पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के जनसम्पर्क विभाग का कहना है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में यात्रियों की संतुष्टि और सुविधाओं पर रेलवे सक्रिय है। सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। रेलवे का सफर हो और चाय की चुस्की न मिले…। ऐसा कैसे संभव है। ट्रेन में सफर के दौरान ट्रेन में चाय नहीं मिली तो पैसेंजर ने रेल मंत्री से शिकायत कर दी। फिर क्या, देखते ही देखते यात्री को चाय मिली। ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल मडगांव तेजस एक्सप्रेस में यात

  • पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के जनसम्पर्क विभाग का कहना है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में यात्रियों की संतुष्टि और सुविधाओं पर रेलवे सक्रिय है।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। रेलवे का सफर हो और चाय की चुस्की न मिले…। ऐसा कैसे संभव है। ट्रेन में सफर के दौरान ट्रेन में चाय नहीं मिली तो पैसेंजर ने रेल मंत्री से शिकायत कर दी। फिर क्या, देखते ही देखते यात्री को चाय मिली। ये खबर भी पढ़ें: क्रिसमस 2024: बिलासपुर और एलटीटी के बीच क्रिसमस फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पढ़िए शेड्यूल मडगांव तेजस एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री सूर्यांश ने यात्रा के दौरान चाय का ऑर्डर किया और अटेंडेंट ने उन्हें बताया कि ट्रेन में चाय उपलब्ध नहीं है। केवल कॉफी ही दी जा सकती है। निराश यात्री ने इस अनुभव की शिकायत सोशल मीडिया पर की और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए इस मामले का समाधान मांगा। ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की 167वीं पुण्यतिथि पर बीएसपी कार्मिकों ने कही बड़ी बात शिकायत के कुछ ही मिनटों बाद मंत्रालय ने त्वरित कार्रवाई की, और तुरंत यात्री को चाय उपलब्ध कराई। अगले ही पल, खुश यात्री ने सोशल मीडिया पर इस त्वरित समाधान की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Updates: टॉप लूज़र में शामिल है Adani Enterprises और Adani Ports यह वाकया सोशल मीडिया (Social Media) पर अपने यात्रियों के प्रति रेलवे की तत्परता को दर्शाता है, जहां उच्च अधिकारियों की टैगिंग के बाद समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाता है। पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के जनसम्पर्क विभाग का कहना है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे ने यह साबित किया कि वे यात्रियों की संतुष्टि और सुविधाओं को लेकर गंभीर हैं। ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कला मंदिर में छत्तीसगढ़ के गायकों ने गीतों से शमां बांधी