SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को नए डायरेक्टर (फाइनेंस) मिल गए। काफी इंतजार के बाद सेल को निदेशक वित्त मिले हैं। डॉक्टर अशोक कुमार पंडा के सीएमडी बनने के बाद से पद रिक्त था। इस पद के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने सोमवार को इंटरव्यू लिया। जीएम प्रवीण कुमार का चयन कि

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) को नए डायरेक्टर (फाइनेंस) मिल गए। काफी इंतजार के बाद सेल को निदेशक वित्त मिले हैं। डॉक्टर अशोक कुमार पंडा के सीएमडी बनने के बाद से पद रिक्त था। इस पद के लिए लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने सोमवार को इंटरव्यू लिया। जीएम प्रवीण कुमार का चयन किया गया है। बोकारो से पिछले दिनों भिलाई स्टील प्लांट ट्रांसफर होकर आए हैं। वह सेल कारपारेट आफिस के अधीन ईआरपी टीम का हिस्सा हैं। सेल, रेलवे समेत अन्य कंपनियों के 10 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह इंटरव्यू पहले 10 अगस्त को होना था, जिसे कैंसिल करके 18 सितंबर की तारीख तय की गई थी। इसे भी निरस्त करके 21 सितंबर को इंटरव्यू की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की गई। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक इंटरव्यू लिए गए। बोकारो के ग्राम धनडबरा के रहने वाले हैं। इनके पिता भी बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर किए थे। प्रवीण कुमार का कॅरियर भी बोकारो से शुरू हुआ था। भद्रावति स्टील प्लांट में भी रह चुके हैं। बोकारो फाइनेंस से ट्रांसफर होकर भिलाई स्टील प्लांट आए हुए हैं। ईआरपी प्रोग्राम में वह हिस्सा हैं। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज नवीनीकरण में कितना देना है पैसा-नहीं मालूम, व्यापारी करेंगे आवेदन, तब बताएगा BSP PESB के सामने डायरेक्टर (फाइनेंस) पद के लिए सेल-SAIL के अलावा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन और गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन के अधिकारी इंटरव्यू के लिए पेश हुए थे। सेफी चेयरमैन एनके बंछोर, सेफी उपाध्यक्ष व बीएसएल महासचिव अजय कुमार पांडेय, बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एके सिंह, बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर ने शुभकामनाएं दी है। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR SAIL के डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए इन्होंने दिए इंटरव्यू 1. ARUP MUKHERJEE, Executive Director Executive Director, Internal Audit, Corporate Office, SAIL, Steel Authority Of India Limited (Sail) 2. PRAJESH CHANDRA MISHRA, Chief General Manager Chief General Manager(F&A) SRU, Steel Authority Of India Limited (Sail) 3. PRAMOD KUMAR CHOKHANI, Chief General Manager Chief General Manager (Internal Audit), Bhilai Steel Plant, Steel Authority Of India Limited (Sail) 4. SUDERSHAN KALRA, Chief General Manager Chief General Manager (Finance), Steel Authority Of India Limited (Sail) 5. VARADARAJAN IYENGAR, Chief General Manager Chief General Manager, Steel Authority Of India Limited (Sail) 6. HAFIK KUMAR SAY, CGM Internal Audit,, Steel Authority Of India Limited (Sail) 7. VIKAS SHOUNAK, General Manager GM (F&A), Steel Authority Of India Limited (Sail) ये खबर भी पढ़ें: SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र 8. PRAVIN KUMAR, General Manager 2ND LEAD-FINANCE, COSTING, FUNDS MANAGEMENT,REAL ESTATE MANAGEMENT (SAIL ERP CENTER,CORPORATE OFFICE, BHILAI LOCATION), Steel Authority Of India Limited (Sail) 9. SUNIL KUMAR GOEL, Executive Director Executive Director (F), Indian Railway Finance Corporation Limited 10. SHUBHADEEP SEN, Chief Financial Officer General Manager (F&A) and CFO, Gujarat State Electricity Corporation Limited ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल