SAIL NEWS: 10 हजार अधिकारियों-कर्मचारियों का रिटायरमेंट ऑर्डर जारी, VR-CR की आशंका से दहशत, BSL ने दी सफाई

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को कर्मचारियों और अधिकारियों को एक साथ सेपरेशन (Separation) एवं सुपरएन्युएशन (सेवानिवृत्ति) संबंधी ऑर्डर जारी हो गया। रिटायरमेंट का आदेश मिलते ही कार्मिकों के होश उड़ गए। अचानक कंपनी की सेवा से पृथक किए जाने संबंधी संदेश मिलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। हर कार्मिक अपने आसपास मौजूद सहकर्मियों से इसकी जानकारी लेने लगा। देखते ही देखते पूरे प्लांट में यह

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) से एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार को कर्मचारियों और अधिकारियों को एक साथ सेपरेशन (Separation) एवं सुपरएन्युएशन (सेवानिवृत्ति) संबंधी ऑर्डर जारी हो गया। रिटायरमेंट का आदेश मिलते ही कार्मिकों के होश उड़ गए। अचानक कंपनी की सेवा से पृथक किए जाने संबंधी संदेश मिलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। हर कार्मिक अपने आसपास मौजूद सहकर्मियों से इसकी जानकारी लेने लगा। देखते ही देखते पूरे प्लांट में यह चर्चा फैल गई कि सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को एक साथ रिटायरमेंट का आदेश जारी कर दिया गया है। अचानक मिले इस संदेश से कई कार्मिक तनाव में आ गए। ये खबर भी पढ़ें: SAIL NEWS: सीजीएम तथागत घोष को CET के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त प्रभार स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआर) की चर्चाओं के बीच कुछ कर्मचारियों के मन में सीआर (कंपनी से सेवा समाप्ति) की आशंका भी पैदा हो गई। कुछ समय के लिए लोगों को लगा कि कहीं कंपनी ने उन्हें सेवा से बाहर करने का निर्णय तो नहीं ले लिया। स्थिति ऐसी हो गई कि कार्मिक विभाग (पर्सनल डिपार्टमेंट) में फोन की घंटियां लगातार बजने लगीं। अधिकारियों के लिए कर्मचारियों के सवालों का जवाब देना मुश्किल हो गया। हालात बिगड़ते देख एचआर विभाग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तत्काल स्पष्टीकरण जारी किया। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों ने राहत की सांस ली। ये खबर भी पढ़ें: महारत्न दर्जे पर खतरा! SAIL और BHEL को केंद्र सरकार की एक साल की चेतावनी, इन 2 कंपनियों को नवरत्न का दर्जा बीएसएल के कार्मिकों को शुक्रवार दोपहर करीब 3:10 बजे ई-मेल के माध्यम से सेपरेशन एवं सुपरएन्युएशन संबंधी संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि परीक्षण (टेस्टिंग) के दौरान कुछ कर्मचारियों को गलती से सेवानिवृत्ति (सुपरएन्युएशन) आदेश संबंधी ई-मेल भेज दिया गया था। इससे उत्पन्न भ्रम और असुविधा के लिए प्रबंधन ने खेद व्यक्त किया। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Gratuity: कर्मचारियों को 10 से 20 लाख तक नुकसान, कलकत्ता हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, CITU बोला-पेपर रखिए तैयार प्रबंधन ने कर्मचारियों से उक्त ई-मेल को नजरअंदाज करने का अनुरोध करते हुए कहा कि यह केवल परीक्षण गतिविधियों के दौरान स्वचालित रूप से जनरेट हुआ था। साथ ही बताया गया कि तकनीकी टीम इस त्रुटि की जांच कर रही है तथा भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। ये खबर भी पढ़िए: Steel Authority of India Limited: NPS में स्वैच्छिक अंशदान का विकल्प 15 जून तक, कार्मिक ध्यान दें जानकारी के अनुसार बीएसएल में विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस बनाने की दिशा में काम चल रहा है। इसी क्रम में एचसीएम (HCM) मॉड्यूल की टेस्टिंग की जा रही है। भविष्य में सेवानिवृत्ति आदेश भी ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। परीक्षण के दौरान जारी हुए ऑर्डर में संबंधित कार्मिक का नाम, पर्सनल नंबर, विभाग, सेवानिवृत्ति की तिथि तथा अन्य व्यक्तिगत विवरण दर्ज थे। ये खबर भी पढ़ें: Dedicated Freight Rail Corridor Project: दुर्ग जिले के 18 गांवों में जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, ये हैं नाम