Rourkela Steel Plant: आरएसपी के Trainees संग कर्मचारियों को जारी होगा कार पास, 5 से करें ऑनलाइन आवदेन, ये शर्त भी
शर्त यह है कि वाहन संबंधित कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत होना चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा होना चाहिए। सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब अधिकारियों की तरह कर्मचारी भी अपनी कार को प्लांट के अंदर ले जा सकेंगे। आरएसपी प्रबंधन ने कार पास जारी करने का सर्कुलर जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant
- शर्त यह है कि वाहन संबंधित कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत होना चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा होना चाहिए।
सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब अधिकारियों की तरह कर्मचारी भी अपनी कार को प्लांट के अंदर ले जा सकेंगे। आरएसपी प्रबंधन ने कार पास जारी करने का सर्कुलर जारी कर दिया है। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।
राउरकेला स्टील प्लांट (Rourkela Steel Plant) की मान्यता प्राप्त यूनियन राउरकेला श्रमिक संघ-इंटक (Rourkela Shramik Sangh) के महासचिव पीके बहरा ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि लंबे समय से मांग की जा रही थी।
एक साल से इसके लिए प्रबंधन के पीछे पड़े रहे, अब कर्मचारियों के हित में आदेश जारी हो गया है। कर्मचारी ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, आरसी का पेपर अपने-अपने पर्सनल आफिस में जमा करेंगे। सीआइएसएफ की ओर से कार पास जारी किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: वित्तीय वर्ष के अंत तक Bhilai Steel Plant में घटेंगे 25% ठेका मजदूर, इस्पात मंत्रालय ने दिया लक्ष्य
प्रशिक्षुओं सहित सभी कर्मचारियों का लाभ
कर्मचारियों को चार पहिया वाहन पास जारी करने के बाबत आरएसपी प्रबंधन का कहना है कि यह निर्णय लिया गया है कि प्रशिक्षुओं सहित सभी कर्मचारियों को चार पहिया वाहन पास जारी किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: Good News: ईपीएस 95 हायर पेंशन पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, Exempted PF Trust Pensioners को सीधा फायदा, फंसा EPFO
कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत होना चाहिए वाहन
शर्त यह है कि वाहन संबंधित कर्मचारी के नाम पर पंजीकृत होना चाहिए और उसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा होना चाहिए। पात्र और इच्छुक कर्मचारी 5 सितंबर 2025 से ऑनलाइन बायोमेट्रिक अटेंडेंस रिकॉर्डिंग सिस्टम (BAMs) के माध्यम से चार पहिया वाहन पास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…