SAIL Bhilai Steel Plant: प्रमोशन इंटरव्यू का शेड्यूल जारी, 25 मई से सीनियर मैनेजर, डीजीएम बनने का इंटरव्यू

ईडी माइंस और ईडी एमएम आफिस में इंटरव्यू होगा। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Bhilai Steel Plant के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जिस प्रमोशन इंटरव्यू का इंतजार किया जा रहा था, उसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 25 मई से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मैनेजर से सीनियर मैनेजर और एजीएम से डीजीएम पद के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू होंगे। अधिकारियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ई-5 एजीएम से डीजीएम प्रमोशन के लिए माइंस विभाग का इंटरव्यू 25 मई को होगा। यह इंटरव्यू ईडी

  • ईडी माइंस और ईडी एमएम आफिस में इंटरव्यू होगा।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Bhilai Steel Plant के अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जिस प्रमोशन इंटरव्यू का इंतजार किया जा रहा था, उसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 25 मई से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मैनेजर से सीनियर मैनेजर और एजीएम से डीजीएम पद के प्रमोशन के लिए इंटरव्यू होंगे। अधिकारियों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ई-5 एजीएम से डीजीएम प्रमोशन के लिए माइंस विभाग का इंटरव्यू 25 मई को होगा। यह इंटरव्यू ईडी माइंस ऑफिस में आयोजित किया जाएगा। वहीं मेडिकल विभाग के अधिकारियों का इंटरव्यू 26 मई को दोपहर 3 बजे से ईडी एमएम ऑफिस में रखा गया है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL में नौकरी: DSP, ISP और ASP में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, 6 जून तक करें आवेदन, 70 हजार से 1 लाख 40 हजार तक सैलरी नॉन वर्क्स विभाग के एजीएम का इंटरव्यू 27 मई को सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसके लिए भी ईडी एमएम ऑफिस को इंटरव्यू स्थल बनाया गया है। दूसरी ओर, ई-3 मैनेजर से ई-4 सीनियर मैनेजर प्रमोशन का भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। माइंस विभाग के अधिकारियों का इंटरव्यू 25 मई को दोपहर 12:30 बजे से ईडी माइंस ऑफिस, भिलाई में होगा। इसमें दल्ली राजहरा, हिंदी, नंदिनी और रावघाट के अधिकारी शामिल होंगे। ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: SAIL में 200 आवेदन, पढ़िए BSP में वीआर लेने वाले GM के नाम ई-3 से ई-4 नॉन वर्क्स प्रमोशन इंटरव्यू 26 मई को सुबह 10:30 बजे से ईडी एमएम ऑफिस में आयोजित किया जाएगा। नॉन वर्क्स कैटेगरी में फाइनेंस, मेडिकल, पर्चेस, टाउन सर्विसेस, प्रोजेक्ट और एचआर विभाग के अधिकारी शामिल हैं। शेड्यूल जारी होने के बाद अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। अब सभी की नजर इंटरव्यू और प्रमोशन सूची पर टिकी हुई है। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Junior Manager Promotion Exam: भिलाई स्टील प्लांट के 1204 कर्मचारी बनना चाहते हैं अधिकारी