SAIL BIG NEWS: प्रमोशन ऑर्डर आया नहीं, एक और CGM इंटरव्यू की तैयारी शुरू

2025 के पात्र GM इंटरव्यू दे चुके हैं और किसी भी समय उनके प्रमोशन की सूची जारी होने की उम्मीद है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी प्लांट और खदानों में कार्यरत जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। चीफ जनरल मैनेजर (CGM) प्रमोशन को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। साल 2025 के पात्र GM का इंटरव्यू पहले ही हो चुका है और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। शुक्रवार शाम को खबर लिखे जाने तक प्रमोशन का रिजल्ट जारी नहीं हुआ था। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। साल

  • 2025 के पात्र GM इंटरव्यू दे चुके हैं और किसी भी समय उनके प्रमोशन की सूची जारी होने की उम्मीद है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सभी प्लांट और खदानों में कार्यरत जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। चीफ जनरल मैनेजर (CGM) प्रमोशन को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। साल 2025 के पात्र GM का इंटरव्यू पहले ही हो चुका है और अब सभी को रिजल्ट का इंतजार है। शुक्रवार शाम को खबर लिखे जाने तक प्रमोशन का रिजल्ट जारी नहीं हुआ था। इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। साल 2026 में CGM प्रमोशन के लिए पात्र होने वाले GM के इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। सेल कॉरपोरेट ऑफिस के निर्देश पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इससे GM स्तर के अधिकारियों के बीच अचानक हलचल बढ़ गई है। येे खबर भी पढ़ें: SAIL में PRP बंटा था 2023 में 194 करोड़, अबकी सिर्फ 100 करोड़, कर्मचारी बोले-साहब दीजिए बकाया एरियर संभावना जताई जा रही है कि कुछ ही दिनों में इंटरव्यू का शेड्यूल जारी किया जा सकता है। इस खबर से CGM प्रमोशन की कतार में शामिल अधिकारियों के चेहरे निश्चित रूप से खिल सकते हैं। वहीं, सेल में प्रमोशन पाने वाले वरिष्ठ अधिकारियों की संख्या में भी इजाफा होगा। फिलहाल, 2025 की लिस्ट में जिन अधिकारियों को मौका नहीं मिल पाएगा, उन्हें 2026 की सूची में शामिल किया जाना लगभग तय है। करीब दो दर्जन अधिकारियों को ही प्रमोशन लिस्ट में मौका दिए जाने की बात सामने आ रही है। इसलिए लिस्ट फाइनल करने में काफी मशक्कत भी करनी पड़ रही। इसलिए दावा किया जा रहा है कि नए इंटरव्यू प्रक्रिया में छूटे हुए अधिकारियों को शामिल किया जा सकता है। GM के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म CGM प्रमोशन को लेकर सेल के विभिन्न प्लांटों में GM स्तर के अधिकारियों के बीच चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है। बोकारो स्टील प्लांट के एक अधिकारी ने बातचीत के दौरान यहां तक कह दिया कि लगता है कि साहब जाने से पहले अपने पसंदीदा चहेते या चहेती को CGM बनाने के मूड में हैं। येे खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले… हालांकि, यह अधिकारी की व्यक्तिगत टिप्पणी है। इसके बावजूद प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। खास बात यह है कि पिछले साल के पात्र GM के इंटरव्यू का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है और इसी बीच साल 2026 के पात्र अधिकारियों के इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दी गई है। पात्र अधिकारियों की सूची तैयार करने की कवायद कॉरपोरेट स्तर से प्रक्रिया शुरू होने के बाद पात्र अधिकारियों की सूची तैयार करने की कवायद भी तेज हो गई है। संबंधित रिकॉर्ड और रिपोर्ट जुटाने का काम शुरू किया जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि 2025 बैच के पात्र GM अधिकारियों का CGM प्रमोशन रिजल्ट कब जारी होता है और 2026 बैच के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया किस समय पूरी होगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Director Finance Interview: सेल, रेलवे, GAIL, NBCC और गुजरात सरकार के 12 अधिकारी देंगे 10 अगस्त को इंटरव्यू, पढ़ें नाम सबकुछ तय प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ा तो अगस्त में CGM प्रमोशन की एक और सूची जारी हो सकती है। फिलहाल 2025 के पात्र GM इंटरव्यू दे चुके हैं और किसी भी समय उनके प्रमोशन की सूची जारी होने की उम्मीद है। इसके साथ ही 2026 के पात्र अधिकारियों के लिए इंटरव्यू की तैयारी शुरू होने से सेल में CGM प्रमोशन को लेकर एक साथ दो प्रक्रियाओं की हलचल दिखाई देने लगी है।