SAIL Director Finance Interview: सेल, रेलवे, GAIL, NBCC और गुजरात सरकार के 12 अधिकारी देंगे 10 अगस्त को इंटरव्यू, पढ़ें नाम

लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने इस पद के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। शार्ट लिस्ट भी जारी। सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए डायरेक्टर (फाइनेंस) के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने इस पद के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 अगस्त को सुबह 8:45 बजे से 10:45 बजे तक 12 उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। PESB के मुताबिक SAIL के डायरेक्टर (फाइनेंस) पद के लिए

  • लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने इस पद के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। शार्ट लिस्ट भी जारी।
सूचनाजी न्यूज, नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए डायरेक्टर (फाइनेंस) के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। लोक उद्यम चयन बोर्ड (PESB) ने इस पद के लिए इंटरव्यू का शेड्यूल जारी कर दिया है। 10 अगस्त को सुबह 8:45 बजे से 10:45 बजे तक 12 उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। PESB के मुताबिक SAIL के डायरेक्टर (फाइनेंस) पद के लिए सेल के अलावा इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन, GAIL, NBCC और गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉरपोरेशन के अधिकारियों को भी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है। येे खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: SAIL ने इसलिए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में किया भारी मुनाफ़ा, CMD बोले… सभी 12 उम्मीदवारों को अपने उपलब्धियों और कंपनी के लिए विजन को प्रस्तुत करने की तैयारी करने को कहा गया है। उम्मीदवारों को अधिकतम 4 से 6 स्लाइड की प्रस्तुति तैयार कर PESB को चयन बैठक से कम से कम दो दिन पहले भेजने के लिए कहा गया है। उम्मीदवारों से पिछले 10 वर्षों के ACR/APAR, वर्षवार ग्रेडिंग/मार्किंग और नवीनतम विजिलेंस प्रोफाइल समेत आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को भी कहा गया है। यानी 10 अगस्त को होने वाले इंटरव्यू के बाद यह तय होगा कि SAIL के वित्तीय मामलों की कमान संभालने के लिए 12 उम्मीदवारों में से किसके नाम पर मुहर लगती है। डाक्टर अशोक कुमार पंडा का चयन वर्तमान सेल सीएमडी के रूप में होने के बाद से पद रिक्त है। अब देखना यह है कि इस कुर्सी पर कौन बैठने वाले हैं। येे खबर भी पढ़ें: SAIL में PRP बंटा था 2023 में 194 करोड़, अबकी सिर्फ 100 करोड़, कर्मचारी बोले-साहब दीजिए बकाया एरियर SAIL के डायरेक्टर फाइनेंस पद के लिए ये देंगे इंटरव्यू अरूप मुखर्जी-Executive Director, Internal Audit, Corporate Office, SAIL प्रजेश चंद्र मिश्रा-Chief General Manager (F&A), SRU, SAIL प्रमोद कुमार चोखानी-Chief General Manager (Finance), Bhilai Steel Plant सुदर्शन कालरा-Chief General Manager (Finance), SAIL वरदराजन अयंगर-Chief General Manager, SAIL हफीक कुमार साय-General Manager, Internal Audit, SAIL विकास शौनक-General Manager (F&A), SAIL प्रवीण कुमार- General Manager, Team Lead-Finance, Costing, Funds Management, Bokaro Steel Plant Jharkhand Group of Mines, CCSO and Colliery Division, SAIL ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 पेंशनरों के साथ आखिर कब तक अन्याय? ₹9,330 करोड़ निष्क्रिय खातों में, ₹7,500 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की चुप्पी सुनील कुमार गोयल-Executive Director (F), Indian Railway Finance Corporation Ltd पंकज भूथानी-Executive Director (F&A), GAIL (India) Ltd. डॉ. विजय कुमार चौधरी-Senior Executive Director Finance, Merger & Acquisitions and Marketing, NBCC (India) Ltd. शुभदीप सेन-Chief Financial Officer/General Manager (F&A) and CFO, Gujarat State Electricity Corporation Ltd. ये खबर भी पढ़ें: जिस कंपनी के संचालक को सांसद ताराचंद साहू ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़वाया, उसी पर SAIL BSP मेहरबान, FSNL होगी बाहर…!