SAIL BSL: भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, महासचिव प्रेम कुमार

शम्भु कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह और कमलेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष बने। सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को पूर्व घोषित अधिसूचना के अनुसार सम्पन्न हुआ। मतों की गणना के पश्चात चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह टीयूसीसी के राष्ट्रीय महामंत्री एसपी तिवारी एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद झा ने चुनाव परिणाम का घोषणा किया। सत्र 2025-2028 के लिए संघ के कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारी एवं 15 अधिशासी सदस्य निर्वाचित किए गए। बाबूलाल मरांडी अध्यक्ष (मनोनीत), शम्भु कुमार, नरेंद्र

  • शम्भु कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह और कमलेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष बने।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का चुनाव रविवार को पूर्व घोषित अधिसूचना के अनुसार सम्पन्न हुआ। मतों की गणना के पश्चात चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी सह टीयूसीसी के राष्ट्रीय महामंत्री एसपी तिवारी एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष प्रेम चंद झा ने चुनाव परिणाम का घोषणा किया। सत्र 2025-2028 के लिए संघ के कार्यकारिणी में 12 पदाधिकारी एवं 15 अधिशासी सदस्य निर्वाचित किए गए। बाबूलाल मरांडी अध्यक्ष (मनोनीत), शम्भु कुमार, नरेंद्र कुमार सिंह और कमलेश कुमार कार्यकारी अध्यक्ष, सत्यनारायण ठाकुर और दिनेश मांझी उपाध्यक्ष, प्रेम कुमार महामंत्री, सुरेंद्र महतो, मुकेश कुमार और संतोष कुमार सिंह संयुक्त महामंत्री, राकेश कुमार संगठन मंत्री, राम कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह सहायक कोषाध्यक्ष। ये खबर भी पढ़ें: अगस्त क्रांति: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी भड़के, बोनस फॉर्मूला, लाइसेंस, लीज और जॉब गारंटी पर SAIL प्रबंधन को चेतावनी अधिशासी सदस्य के रूप में अमित कुमार सिन्हा, घनश्याम, शैलेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार,राजेंद्र महतो, मंतोष कुमार, मुकेश कुमार, राज कुमार भारती, अनील कुमार, सुशील राम, दुर्गा मांझी, राजेश कुमार राजवार, राजेश कुमार राय, बाबुधन राम, और सुजीत कुमार दास निर्वाचित हुए। ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो स्टील प्लांट के पंप हाउस का पाइप फटा, फर्नेस में घुसा पानी, HSM का प्रोडक्शन ठप, Watch Video