SAIL CMD रिव्यू मीटिंग से हटाए गए CGM, ED HR अधिकारियों संग पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार के पास, टाउनशिप में हो रहा कुछ बड़ा
खाली जमीन को पैसे में कन्वर्ट करने की तरफ अभियान चलाया जा रहा है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के हालात को लेकर एक बार फिर सीएमडी ने रिव्यू मीटिंग की। पिछले आदेशों पर कितना अमल किया गया, इसकी पड़ताल की। सवालों का जवाब मिला। कुछ ऐसे मुद्दे थे, जिस पर उच्चाधिकारी भड़क गए। मीटिंग में सीजीएम स्तर के अधिकारी भी शामिल थे। हालात बिगड़ते देख मीटिंग को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। उच्चाधिकारी ने कहा-कुछ मुद्दों पर अलग से बात करने के बाद दोबारा मीटिंग में बैठते हैं। कुछ समय के बा
- खाली जमीन को पैसे में कन्वर्ट करने की तरफ अभियान चलाया जा रहा है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के हालात को लेकर एक बार फिर सीएमडी ने रिव्यू मीटिंग की। पिछले आदेशों पर कितना अमल किया गया, इसकी पड़ताल की। सवालों का जवाब मिला। कुछ ऐसे मुद्दे थे, जिस पर उच्चाधिकारी भड़क गए। मीटिंग में सीजीएम स्तर के अधिकारी भी शामिल थे।
हालात बिगड़ते देख मीटिंग को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। उच्चाधिकारी ने कहा-कुछ मुद्दों पर अलग से बात करने के बाद दोबारा मीटिंग में बैठते हैं। कुछ समय के बाद मैसेज आया कि सीजीएम को हटा दिया जाए। सिर्फ ईडी स्तर के अधिकारी ही मीटिंग में शामिल रहेंगे। ऐसा ही हुआ। सीएमडी की मीटिंग के बाद बीएसपी के ईडी एचआर पवन कुमार ने टाउनशिप के अधिकारियों को तलब किया।
ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक की बढ़ीं मुश्किलें, PM नहीं अब राष्ट्रपति से शिकायत, AITUC ने की पद से हटाने, जांच की मांग
एक टीम बनाकर रायपुर पहुंचे। सरकार से गहन मंथन और आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। मीटिंग में खासतौर से टाउनशिप के मुद्दे पर खुलकर बात हुई। टाउनशिप को लेकर बड़ी प्लानिंग है। रेवेन्यू बढ़ाने के लिए हर तरफ से रास्ता खोला जा रहा है। सेल सीएमडी के आदेश के मुताबिक टाउनशिप की जमीन का इस्तेमाल करके रेवेन्यू बढ़ा जाए।
ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप
जर्जर मकानों को तोड़कर हटाया जाए। कर्मचारियों के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाई जाए। वहीं, नगर सेवाएं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर 6 को लेकर तेजी से कवायद चल रही है। टाउनशिप की जमीन पर हाउसिंग बोर्ड, एनबीसीसी या अन्य को ओपन टेंडर के जरिए कुछ बड़ा बनवाने की बात भी सामने आ रही है, ताकि रेवेन्यू बढ़े। खाली जमीन को पैसे में कन्वर्ट करने की तरफ अभियान चलाया जा रहा है। स्कूल, अस्पताल को किसी को हैंडओवर किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: BSP ठेकेदार की मौत पर सस्पेंस: आत्महत्या या हादसा? किचन में नहीं था गैस सिलेंडर, मिला इंडक्शन चूल्हा