SAIL CR NEWS: अधिकारियों के Compulsory Retirement पर हलचल तेज़, आ रही लिस्ट

सेल कारपोरेट आफिस में सभी एक्जीक्यूटिव की कुंडली मौजूद है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जबरिया रिटायरमेंट मतलब Forced Retirement या Compulsory Retirement को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। दिल्ली से लेकर प्लांट स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में दावा किया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर सीआर की लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। प्लांट और खदान से दो-4 अधिकारियों के नाम को लिस्ट में शामिल किया गया है। तमाम दावों पर यकीन किया जाए तो सेल स्तर पर जारी होने वाली लिस्ट में एक दर्जन के

  • सेल कारपोरेट आफिस में सभी एक्जीक्यूटिव की कुंडली मौजूद है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जबरिया रिटायरमेंट मतलब Forced Retirement या Compulsory Retirement को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। दिल्ली से लेकर प्लांट स्तर पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में दावा किया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर सीआर की लिस्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। प्लांट और खदान से दो-4 अधिकारियों के नाम को लिस्ट में शामिल किया गया है। तमाम दावों पर यकीन किया जाए तो सेल स्तर पर जारी होने वाली लिस्ट में एक दर्जन के आसपास अधिकारियों का नाम शामिल हो सकता है। फिलहाल, गेंद सेल कारपोरेट आफिस के पाले में है। लिस्ट जारी होने के बाद ही हकीकत सामने आएगी। ये खबर भी पढ़ें: SAIL Bhilai Steel Plant: NOC न मिलने से कर्मचारी बेहोश, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती, जीएम ने ये कहा… सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों के मुताबिक नॉन परफॉर्मर अधिकारियों की सीआर लिस्ट प्लांट और खदान को भेजी गई थी, जिसमें करीब 1 दर्जन आसपास अधिकारियों के नाम शामिल थे। प्लांट स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 2-4 नाम फाइनल करके सेल कारपोरेट आफिस भेज दिए गए हैं। एक सप्ताह से ऊपर का समय बीत चुका है। सेल प्रबंधन मंत्रालय की स्वीकृति आदि के बाद एक सप्ताह के अंदर लिस्ट जारी कर सकती है। ये खबर भी पढ़ें: ताज़ा खबर: Durgapur Steel Plant के टाउन सर्विस से 11 कर्मचारियों का ट्रांसफर, भेजे गए CAS, प्रोजेक्ट, HR में सेल कारपोरेट आफिस में सभी एक्जीक्यूटिव की कुंडली मौजूद है। इसलिए वहां से सीआर की लिस्ट प्लांट और खदान को भेजी गई थी। करंट परफॉर्मेंस के आधार पर लिस्ट को अपडेट करके वापस मांगा गया था। लेकिन, सेल में उलट-फेर होने के बाद 12-13 अधिकारियों के नाम के बजाय 2-4 का नाम ही एक प्लांट से तय होने की बात कही जा रही है। फिलहाल, आधिकारिक लिस्ट जारी होने के बाद ही सबकुछ साफ हो पाएगा। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में मृत मजदूर की पत्नी को मैनेजमेंट ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति का पत्र